फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Prohibition on dead bodies flow in river police alert on UP and Bihar Border Mahajal in the areas of ganga

गंगा में महाजाल: नदी में शव प्रवाह पर रोक, यूपी और बिहार के घाटों पर लगा पुलिस का पहरा

Wed, 12 May 2021 07:40 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 12 May 2021 07:40 PM IST
सार

यूपी- बिहार सीमा स्थित चौसा के पास रानी घाट पर गंगा में इस पार से उस पार तक महाजाल डालकर शव को आने से रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किया गया है. दूसरी ओर शव के जल प्रवाह पर रोक लगा दी गई है। अब सभी को शव जलाने पड़ेंगे।

विज्ञापन
Prohibition on dead bodies flow in river police alert on UP and Bihar Border Mahajal in the areas of ganga
रानी घाट पर गंगा में इस पार से उस पार तक लगा महाजाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बक्सर एवं उत्तर प्रदेश के कोटवा नारायणपुर, उजियार घाट, भरौली गंगा तट पर गंगा नदी में शवों के मिलने के बाद जैसे ही मामला प्रकाश में आया, वैसे ही दोनों तरफ का जिला प्रशासन सक्रिय हो गया। आनन-फानन में सभी शवों को गंगा नदी के किनारे जेसीबी से गड्ढा खोदकर दफना दिया गया।

विज्ञापन


बक्सर के जिलाधिकारी अमन समीर ने यूपी बिहार सीमा स्थित चौसा के पास रानी घाट पर गंगा में इस पार से उस पार तक महाजाल डालकर शव को आने से रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम भी करा दिया। बक्सर प्रशासन के इस कदम से बलिया प्रशासन को भी काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


बक्सर प्रशासन की इस कवायद से अब गाजीपुर से आने वाले शव बलिया सीमा में प्रवेश नहीं करेंगे। दूसरी ओर शव के जल प्रवाह पर रोक लगा दी गई है। अब सभी को शव जलाने पड़ेंगे। चौसा प्रखंड के बीडीओ अशोक कुमार ने बताया कि चौसा स्थित यूपी-बिहार सीमा पर रानी घाट पर गंगा नदी में इस छोर से उस छोर तक महाजाल लगा दिया गया है। जिससे कि गाजीपुर की तरफ से आने वाले शव नहीं आ सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

महाजाल वाले स्थान तथा चौसा श्मशान घाट पर पुलिस का पहरा लगा दिया गया है। अब कोई भी शव गंगा में प्रवाहित नहीं करेगा। उसे हरहाल में शव को जलाना ही होगा। इसके अलावा जल प्रवाह पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।

उधर, नरहीं थाना क्षेत्र के कोरंटाडीह चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह भी नाव पर सवार होकर कोटवा नारायणपुर, भरौली, गोविंदपुर गंगा घाटों का निरीक्षण किया तथा पाया कि अभी भी एक दो शव कहीं से बह कर आ गए हैं। चौकी प्रभारी ने बताया कि इधर के घाटों पर पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है तथा शव के जल प्रवाह पर रोक लगा दी गई है। 

बक्सर में पांच शवों को दफनाया गया

बक्सर में पिछले चौबीस घंटे के दौरान पांच शव गंगा में बहते देखे गए। इन सभी को चौसा प्रखंड में तैनात अधिकारियों की देखरेख में बुधवार की सुबह दफनाया गया। जिलाधिकारी अमन समीर ने बुधवार को चार गश्ती दल बनाए हैं जो बक्सर के अहिरौली घाट से लेकर चौसा के रानी घाट तक नाव के सहारे गश्त करेंगे। अगर कहीं इस तरह के शव गंगा में बहते नजर आए तो उन्हें समय रहते दफनाया जा सके। 

 प्रशासन ने आम जन से आग्रह किया है कि गंगा को प्रदूषित होने से बचाएं। अगर मरीज की मौत कोविड से होती है तो उनका अंतिम संस्कार सरकार अपने खर्च पर कराएगी। वहीं गरीब परिवारों को तीन हजार रुपये कबीर अंत्येष्टि योजना से देने की बात कही गई है।

गाजीपुर में घाटों पर नहीं दिखे शव, नाव से गश्त करती रही पुलिस

गाजीपुर जिले के गहमर एवं करंडा थाना क्षेत्र के विभिन्न गंगा घाटों के किनारे दो दिनों तक मिले शव अब नहीं दिखाई पड़ रहे हैं। जमानिया के बरुइन नई बस्ती, तलाशपुर मोड़, देवड़ी एवं करमहरी गांव के पास बैरियर लगाकर मार्ग सील कर दिया गया। बिहार से आने वाले शवों पर रोक लगा दी गई है। पुलिस नाव से गंगा घाटों पर गश्त करती रही। वहीं करंडा के धरम्मरपुर गंगा घाट किनारे मिले 123 शवों को मंगलवार की देर रात तक दफना दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed