फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Profitable rains for pulses, oilseeds, wheat

दलहन, तिलहन, गेहूं, आलू व सब्जी के लिए बारिश लाभदायक

Fri, 13 Dec 2019 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Profitable rains for pulses, oilseeds, wheat
बलिया। बेमौसम बृहस्पतिवार की रात से शुक्रवार दोपहर तक हुई बारिश से दलहन, तिलहन, गेहूं, आलू की फसल को लाभ पहुंचेगा। नवंबर में गेहूं की बुआई करने वाले किसानों को भी लाभ पहुंचेगा लेकिन जिन्होंने अभी तक बुआई नहीं की है उनकी खेती पिछड़ जाएगी। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि कई दिनों तक बारिश हुई तो फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। जिले में 15 से 20 फीसदी फसल को नुकसान पहुंचा है। 80 से 85 फीसदी खेतों में गेहूं की बुआई हो चुकी है। 20 फीसदी खेतों में गेहूं की बुआई बाकी है।
विज्ञापन

मनियर: बारिश से उन किसानों को नुकसान पहुंचा है जिन्होंने तिलहन और दलहन की फसलों की सिंचाई कर दी है। बहुत से किसानों ने अभी गेहूं की बुआई नहीं की है। खेजुरी : क्षेत्र के किसान राजीव कुमार सिंह ने कहा कि जो 20 दिन पहले गेहूं की बुआई कर चुके हैं, उन्हें बारिश से लाभ होगा लेकिन जिन्होंने एक सप्ताह पहले बुआई की है उनकी खेती पिछड़ जाएगी। दयाछपरा : बारिश से मसूर, चना, मटर, तिलहन को लाभ होगा। नगरा : बारिश से गेहूं की अगैती फसल को लाभ और हरी सब्जी को नुकसान पहुंचा है। किसान शत्रुंजय चौबे व लाल बहादुर चौधरी ने बताया कि खेतों में पानी जमने से आलू तथा कीचड़ से पालक, मेथी, बथुआ, टमाटर के पौधे खराब हो गए हैं। गोभी, पत्ता गोभी जैसी सब्जियों को कीड़े लगने की आशंका है।
विज्ञापन

कृषि अधिकारी विकेश कुमार पटेल ने बताया कि बारिश से तिलहन, दलहन, गेहूं, आलू व सब्जी की फसल को फायदा होगा। अभी तक गेहूं की बुआई नहीं करने वाले किसानोें को नुकसान होगा क्योंकि बुआई पिछड़ जाएगी। तेजे बारिश होती है तो आगे सब्जियों को नुकसान हो सकता है लेकिन अभी कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई दिन बारिश हुई तो होगा नुकसान : नरही। कृषि विज्ञान केंद्र सोहांव के प्रो. रवि प्रकाश मौर्य ने बताया कि बारिश से अरहर, चना, मटर एवं मसूर की
फसल के लिए लाभदायक है। सरसों एवं अलसी को भी लाभ होगा लेकिन कई दिनों बारिश हुई तो सरसों पर माहूं कीट का आक्रमण हो सकता है। बेमौसम बरसात से निचले इलाकों में गेहूं की बुआई पिछड़ जाएगी, लेकिन जिसने नवंबर में गेहूं की बुआई कर दी है उनके लिए बारिश फायदेमंद है। सब्जियों में टमाटर, फूलगोभी, बैगन आदि के लिए भी लाभकारी है। वहीं आलू की फसल को फायदा तो होगा, लेकिन ऐसा मौसम कई दिनों तक रहा तो आलू में झुलसा रोग लग सकता हैै। पपीता की फसल को नुकसान होगा।

आज से साफ हो सकता है मौसम : नरही। बेमौसम हुई बारिश से जहां जनजीवन प्रभावित हुआ है वहीं किसानों को नुक़सान कम फायदा ज्यादा हुआ। मौसम विभाग पटना की मानें तो अभी बूंदाबांदी होती रहेगी। मौसम विभाग पटना के वैज्ञानिक आनंद शंकर ने बताया कि शनिवार को मौसम साफ होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed