फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Prof Narendra Kumar Shukla takes charge as new Vice Chancellor of JNCU

Ballia News: जेएनसीयू में नए कुलपति प्रो़ नरेंद्र कुमार शुक्ला ने कार्यभार संभाला

Tue, 26 May 2026 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Prof Narendra Kumar Shukla takes charge as new Vice Chancellor of JNCU
जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में प्रो. नरेंद्र कुमार शुक्ला ने नए कुलपति का स्वागत करते पूर्व
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में प्रो. नरेंद्र कुमार शुक्ला ने नए कुलपति के रूप में सोमवार को पदभार ग्रहण कर लिया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित स्वागत समारोह में प्राचार्यगण, शिक्षकगण, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने प्रो. शुक्ला का अभिनंदन किया। कुलपति प्रो. नरेंद्र कुमार शुक्ला ने कहा कि उनकी प्राथमिकता विश्वविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शोध एवं तकनीकी विकास को बढ़ावा देना होगा। विश्वविद्यालय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रियंका सिंह, डॉ.सरिता पांडेय, डॉ.स्मिता, डॉ.शैलेन्द्र सिंह, प्रो.जैनेन्द्र पाण्डेय, प्रो.बृजेश सिंह, प्रो. दयालानंद राय, प्रो. सानंद सिंह, प्रो.अखिलेश राय, प्रो.मान सिंह एवं श्री.लल्लन सिंह ने अपना विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अगले चरण में पूर्व कुलपति प्रो.संजीत कुमार गुप्ता को माल्यार्पण, पुष्प गुच्छ स्मृति चिन्ह प्रदान कर विदाई दी गई। इस कार्यक्रम में पूर्व कुलपति द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की गई।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनुराधा राय, स्वागत भाषण डॉ.पुष्पा मिश्रा व धन्यवाद ज्ञापन कुलसचिव एसएल.पाल ने किया। इस अवसर पर आनंद दुबे, वित्ताधिकारी, डॉ. विनीत सिंह, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. प्रवीण नाथ यादव, डॉ.नीरज सिंह, डॉ.संदीप यादव, डॉ.छबिलाल, डॉ मनोज एवं महाविद्यालयों के प्राचार्यगण, प्रबन्धकगण, शिक्षकगण, कर्मचारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed