फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Processions taken out from 472 locations on Muharram.

Ballia News: मुहर्रम पर 472 जगहों से निकले जुलूस

Sat, 27 Jun 2026 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Processions taken out from 472 locations on Muharram.
सुखपुरा में मुहर्रम पर्व पर निकाली गई ताजिया जुलूस में लाठी से करतब दिखाते शामिल लोग।संवाद
बलिया। मुहर्रम पर शुक्रवार को जिले के 22 थाना क्षेत्रों में 472 स्थानों से ताजिया का जुलूस निकाला गया। सिकंदरपुर में सबसे ज्यादा 66 जगहों से जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर 27 स्थानों को संवेदनशील घोषित किया गया था, जहां अतिरिक्त पुलिस बल, पीएसी तैनात रही। सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से जुलूस की निगरानी की गई।
विज्ञापन


नगर क्षेत्र के विशुनीपुर, काजीपुरा, राजपूत नेउरी, परमंदापुर, विजयीपुर, जंगे अली मुहल्ला, गुदरी बाजार, बहेरी और उमरगंज सहित विभिन्न इलाकों से ताजिया जुलूस निकले। या हुसैन की सदाओं के बीच अकीदतमंदों ने करबला पहुंचकर ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया। कई स्थानों पर अकीदतमंदों ने जंजीरी मातम भी किया। विशुनीपुर स्थित स्वर्गीय मुनीर हसन जैदी के सदर इमामबाड़े से अंजुमन हाशिमियां के तत्वावधान में जंजीरी मातम का जुलूस निकाला गया, जो करबला पहुंचकर सलाम और ठंडा की रस्म के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर आसिफ हुसैन, रविश हैदर, महफूज आलम, रियाजुल हसन, नबील हैदर, राशिद हुसैन, जैनुल सहित बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर 15 फीट से अधिक ऊंचाई वाले ताजियों पर प्रतिबंध लागू रहा। पुलिस विभाग के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र में 16, दुबहड़ में 14, गड़वार में 38, सुखपुरा में 12, फेफना में 27, नरहीं में 14, चितबड़ागांव में 28, बैरिया में 33, हल्दी में 23, दोकटी में 9, रेवती में 5, बांसडीह में 19, बांसडीह रोड में 16, सहतवार में 13, मनियर में 15, सिकंदरपुर में 66, खेजुरी में 28, पकड़ी में 20, रसड़ा में 36, नगरा में 24, भीमपुरा में 16 तथा उभांव में 50 स्थानों से ताजिया जुलूस निकाले गए। पूरे जिले में मुहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed