फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Procession with musical instruments

Ballia News: गाजे-बाजे के साथ निकला जुलूस

Sun, 12 Nov 2023 07:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Nov 2023 07:29 PM IST
विज्ञापन
Procession with musical instruments
लालगंज। दोकटी थाना क्षेत्र के मुरारपट्टी हनुमान मंदिर से सैकड़ों वर्ष की परंपरा के अनुसार महाबीरी झंडा जुलूस रविवार को गाजे बाजे के साथ निकाला गया। संत बालक बाबा ने भी सहभागिता किया। जुलूस में सैकड़ों की संख्या में गांव के युवकों ने उत्साह के साथ भाग लिया। मुरारपट्टी मठिया सहित दर्जन भर जगह रुक रुक कर करतब दिखाते रहे। साथ बजरंग बली की जय के उदघोष करते रहे।मान्यता है कि हनुमानजी का जन्म कार्तिक बदी अमावस्या के दिन है। इस अवसर पर मुरार पट्टी गांव में सैकड़ों साल पहले से गांव स्थित हनुमान मंदिर से महाबीरी झंडा जुलूस निकालने की परंपरा है। रविवार को इस अवसर पर हनुमान मंदिर मुरार पट्टी से संत बालक बाबा ने पूजन कर उनके अगुवाई में झंडा जुलूस निकाला गया। हनुमान मंदिर से निकल कर बीएसटी बंधे के पास काली मंदिर पहुंचा। पूजन अर्चन कर युवाओं ने करतब दिखाया। वहां से बीएस टी बंधे से उतर कर मुरारपट्टी मठिया पहुंचा। पूजन अर्चन किया गया और वहा करीब आधे घंटे से अधिक समय तक युवकों ने करतब दिखाए। मठिया से लालगंज होते हुए जुलूस लालगंज बाजार स्थित दुर्गा मंदिर पहुंचा। पूजन कर जुलूस मुरार पट्टी बगीचे में हनुमान जी के मंदिर पहुंचा।चौकी प्रभारी लालगंज जय प्रकाश के नेतृत्व में दर्जन भर पुलिस कर्मी मौजूद रहे। इस अवसर पर चंद्रेश तिवारी, सोनू पाठक, प्रदीप पाठक, राहुल पांडेय, दिलीप तिवारी, राजू पाठक, चंद्रशेखर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed