फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Problems of sugar and BP patients increased due to cold

Ballia News: ठंड से शुगर, बीपी के मरीजों की बढ़ी परेशानी

Mon, 23 Dec 2024 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Problems of sugar and BP patients increased due to cold
बलिया। दिन में गुनगुनी धूप और शाम होते ही ठंड बढ़ जाने की वजह से शुगर, ब्लड प्रेशर के साथ ही सांस के मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 30- 40 मरीज पहुंच रहे हैं। शाम होते ही इमरजेंसी वार्ड में सांस, अस्थमा, हृदयरोगी और शुगर ब्लड प्रेशर से ग्रसित लोगों की भीड़ बढ़ जा रही है। दिन में 28 और रात में 9 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को विभिन्न बीमारियों के 1609 से मरीज पहुंचे। फिजिशियन, बालरोग व आर्थो सर्जन की ओपीडी में सबसे ज्यादा भीड़ रही। थोड़ी सी लापरवाही पर सर्दी, जुकाम, खांसी की समस्या लोगों को हो रही है। इन दिनों सर्दी जुकाम में एटीबायोटिक दवा खाने पर ड्राई खांसी 10 से 15 दिन परेशान कर रही है। मरीजों को डॉक्टर इलाज के साथ ठंड को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डाॅ. मनोज कुमार ने बताया कि इस मौसम में वायरस और बैक्टीरिया ज्यादा पनपते हैं। ठंड में लापरवाही बरतने से लोगों की दिक्कत बढ़ जाती है। सुबह टहलना खतरनाक हो सकता है। हाई बीपी शुगर और हृदय रोगियों को ठंड में परहेज करने की जरूरत है। हड्डी रोग विशेषज्ञ डाॅक्टर संतोष चौधरी ने बुजुर्गों को जोड़ों में दर्द की परेशानी से बचने के लिए गर्म पानी से सिंकाई व गर्म पट्टी बांधने की सलाह दी। थोड़ी सी परेशानी होने पर लापरवाही न बरतें, तत्काल चिकित्सक की सलाह पर दवा लें। लापरवाही जानलेवा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed