{"_id":"67bb67d91b7b388b66034131","slug":"private-hospital-sealed-after-death-of-mother-and-child-ballia-news-c-190-1-bal1001-134182-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: जच्चा-बच्चा की मौत के बाद निजी अस्पताल सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: जच्चा-बच्चा की मौत के बाद निजी अस्पताल सील
विज्ञापन
बेल्थरारोड। नगर के बहोरवां मार्ग स्थित निजी अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में डीएम और सीएमओ के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ डॉ. पद्मावती ने शनिवार की देर रात अस्पताल को सील कर दिया। साथ ही पांच बिंदुओं का नोटिस अस्पताल पर चस्पा कर आवश्यक प्रपत्रों के साथ जवाब-तलब किया है।
नरही ग्राम निवासी रेशमा परवीन का यह दूसरा बच्चा था। प्रसव पीड़ा होने पर पत्नी को शुक्रवार की शाम निजी अस्पताल पहुंचाया। रात में अप्रशिक्षित चिकित्सकों के ऑपरेशन करने से जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। मौत की खबर के बाद परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल पर हंगामा किया था। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया था।
घटना के बाबत कोई शिकायत प्रशासनिक स्तर पर दर्ज नहीं कराई गई और न ही इस घटना के बाबत कोई बोलने को तैयार था। डिप्टी सीएमओ डॉ. पद्मावती ने बताया कि अस्पताल पंजीकृत है। अस्पताल प्रशासन से आवश्यक प्रपत्रों सहित पांच बिंदुओं पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। मौके पर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. आरके सिंह, चौकी प्रभारी देवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।