{"_id":"62eeb81c36e2980f3207fc85","slug":"private-clinic-operator-murder-case-registered-against-unknown-ballia-news-vns668003230","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी क्लिनिक संचालक की हत्या, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी क्लिनिक संचालक की हत्या, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
बेल्थरारोड क्षेत्र के फरसाटार गांव में हुई हत्या में मृतक भागीरथी।(फाइल फोटो)
- फोटो : BALLIA
चौकिया मोड़। उभाव थाना क्षेत्र के फरसाटार गांव निवासी एक अधेड़ की हत्या कर दी गई। उसकी पत्नी शनिवार की सुबह अपने डेरा पर पहुंची तो अपनी पति का शव चारपाई पर पड़ा हुआ देखकर चीखने लगी तो गांव वाले जुट गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फारेंसिक टीम ने खून के धब्बे का नमूना लिया है।
उभाव थाना क्षेत्र के फरसाटार निवासी भागीरथ राम (50) शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद नगरा चौकिया मार्ग से सटे बाबा साहब डाक्टर भीमराम आंबेडकर की प्रतिमा के करीब अपने डेरा पर सोने चला आया। शनिवार को भोर में चार बजे उसकी पत्नी धनवती देवी डेरा पर पहुंचीं तो अपने पति का शव देख रोने-चीखने लगीं। रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। भागीरथ राम का शव चारपाई के पायदान की ओर था। गर्दन, कंधे व कमर से ऊपर खून के निशान व काले धब्बे थे। घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर दूसरे लोग भी सोए थे लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। लोगों का कहना है कि ऐसा लगता है कि कहीं और हत्या करके शव लाकर चारपाई पर डाल दिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि मृतक भागीरथ राम के परिजन की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का अभियोग पंजीकृत कर पुलिस घटना की तहकीकात में जुट गई है। कहा कि जल्द घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
समझ में नहीं आ रही हत्या की वजह
चौकिया मोड़। लोगों के मुताबिक भागीरथ राम मिलनसार स्वभाव के थे। उनका किसी से कोई विवाद भी नहीं था। भागीरथ क्लिनिक चलाते थे। करनी गांव की चट्टी पर उनकी क्लिनिक थी। पांच संतानों में से सबसे बड़ा बेटा आलोक नंदा स्नातक की पढ़ाई कर रहा है जबकि दूसरा बेटा प्रवीण अभी किशोरावस्था में है और सबसे बड़ी बेटी मनोरमा की शादी हो चुकी है। इसके अलावा 18 साल की माधुरी व नौ साल की बेटी ममता है। भागीरथ की पत्नी धनवती का रोते-रोते बुरा हाल है।