फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Prisoners and captives clashed, constables sitting on dharna

आपस में भिड़े कैदी और बंदीरक्षक, धरने पर बैठे आरक्षी

Sat, 09 Jul 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Prisoners and captives clashed, constables sitting on dharna
जिला कारागार के सामने धरने पर बैठे पुलिसकर्मी। - फोटो : BALLIA
बलिया। जिला कारागार में शनिवार को बंदीरक्षक व सजायाफ्ता कैदी के बीच हुई नोकझोंक से क्षुब्ध कारागार के बंदीरक्षक जेल के मेन गेट के बाहर धरने पर बैठ गए। डीएम सौम्या अग्रवाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर नगर मजिस्ट्रेट और क्षेत्राधिकारी नगर को भेजा। दोनों अधिकारियों ने बंदीरक्षकों को समझाबुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

हुआ यूं कि जेल में सजायाफ्ता कैदी और जेल अस्पताल के चिकित्सक का राइटर धनंजय पांडेय से शनिवार की सुबह करीब सात बजे एक बंदीरक्षक के बीच किसी बात को लेकर झड़प हो गई। इसकी सूचना बंदी रक्षक द्वारा जेलर राजेंद्र सिंह को दी गई, जहां आरोपी बंदी को तलब कर पूछताछ की गई और दुर्व्यवहार नहीं करने की हिदायत दी गई। इसके बाद मामला शांत हो गया। इसके बाद दिन में करीब दस बजे जेल के आरक्षियों ने मामले को लेकर जेल के प्रवेश द्वार पर धरने पर बैठ गए। इसकी जानकारी जब जिला प्रशासन को हुई तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी पहुंचे और बंदीरक्षकों से बातचीत कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

जेल में किसी बात को लेकर सुबह एक बंदी और एक आरक्षी के मध्य झड़प हुई थी, जिसे जानकारी मिलते ही समाप्त करा दिया गया था। बंदीरक्षकों की मांग पर उस कैदी का बैरक बदल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजेंद्र सिंह, जेलर, जिला कारागार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed