फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Prisoner escaped after closing wall of district jail in Ballia up

यूपी: बलिया में जिला कारागार की दीवार फांदकर फरार हुआ कैदी, जिले में चेकिंग अभियान शुरू

Tue, 05 Jan 2021 06:01 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 05 Jan 2021 06:01 PM IST
विज्ञापन
Prisoner escaped after closing wall of district jail in Ballia up
बलिया जेल। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में जिला कारागार से एक कैदी दीवार फांदकर फरार हो गया है। कारागार एसपी कार्यालय के ठीक बगल में स्थित है। कैदी के फरार होने की सूचना मिलते ही पूरे जिले में चेकिंग अभियान शुरू किया गया है।

विज्ञापन

बलिया जिला कारागार में चोरी और हत्या के मामले में निरुद्ध बंदी सोमवार की रात में किसी समय जेल की दीवार फांद कर भाग गया। इसकी जानकारी जेल प्रशासन को सुबह तब हुई जब कैदी व बंदियों की गिनती की गई। इसके बाद जेल में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


जेल प्रशासन की ओर से तत्काल उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई। इसके बाद जिला प्रशासन को सूचना देकर पूरे जिले में चेकिंग अभियान शुरू किया गया। समाचार लिखे जाने तक बंदी की कोई जानकारी पुलिस या जेल प्रशासन को नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बांसडीहरोड निवासी बेचू राम पुत्र ढोड़ा राम चोरी और हत्या के मामले में पांच जून 2018 से जिला कारागार में लाया गया था। वह तभी से जेल में बंद था। जेल प्रशासन के अनुसार, सोमवार की रात में कैदी व बंदियों की गिनती पूरी थी। मंगलवार को सुबह जब एक बार फिर गिनती की गई तो बेचू राम गायब था।

जेल प्रशासन का कहना है कि वह रात में किसी वक्त जेल की दीवार फांद कर फरार हो गया। इसके बाद जेल में हड़कंप मच गया। तत्काल इसकी जानकारी जेल अधीक्षक प्रशांत मौर्य को दी गई। जेल अधीक्षक ने तत्काल इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों और जिला प्रशासन को दी।

इसके बाद जिला प्रशासन की ओर से पूरे जिले की नाकाबंदी कर चेकिंग अभियान शुरू किया गया। समाचार लिखे जाने तक बेचू राम की गिरफ्तारी के लिए पूरे जिले में चेकिंग और दबिश की कार्रवाई जारी है, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला है।

जेल अधीक्षक प्रशांत मौर्य ने बताया कि हत्या और चोरी के मामले में बंद कैदी बेचू राम सोमवार की रात में किसी समय जेल की दीवार फांद कर फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है, अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed