फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Prisoner absconding from jail arrested after encounter, prisoner injured by bullet

जेल से फरार कैदी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार, गोली से कैदी घायल

Thu, 14 Jan 2021 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Prisoner absconding from jail arrested after encounter, prisoner injured by bullet
बलिया। पांच जनवरी को जेल से फरार 50 हजार के इनामी अपराधी बेचू राम को बृहस्पतिवार की भोर में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि उसका एक साथी भागने में सफल रहा। गोली से घायल कैदी का जिला अस्पताल में उपचार करने के बाद उसे बीएचयू रेफर कर दिया गया। कैदी के पास से एक पिस्टल, चार कारतूस, एक बाइक बरामद हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डा. विपिन ताडा ने बताया कि पांच जनवरी को लूट व हत्या में निरुद्ध बांसडीहरोड के बिगही निवासी कैदी बेचू राम जेल से फरार हो गया था। फरार कैदी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इसकी गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित की गईं थी। कुख्यात अपराधी बृहस्पतिवार की भोर में अपने एक साथी के साथ बाइक से किसी घटना को अंजाम देने शहर की ओर जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने काजीपुरा रेलवे क्रासिंग के पास घेराबंदी की। खुद को घिरता देख कैदी ने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से वह घायल हो गया। जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। उसके कब्जे से एक पिस्टल, चार कारतूस, एक बाइक बरामद की गई। फरार बदमाश की तलाश की जा रही है। कैदी पर शहर कोतवाली में आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा गड़वार, बांसडीहरोड, सहतवार, बैरिया, रेवती, हल्दी, नरही, पकड़ी, मनियर थाने में विभिन्न आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विपिन सिंह, राज कुमार सिंह प्रभारी स्वॉट टीम, उप निरीक्षक संजय सरोज, श्याम सुंदर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed