फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Principal will make the poor get shelter and farmers manure seeds

गरीबों को आवास व किसानों खाद-बीज दिलवा सके, ऐसा बनाएंगे प्रधान

Tue, 04 Aug 2020 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Principal will make the poor get shelter and farmers manure seeds
बैरिया। विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत शिवाल मठिया के ग्रामीण आगामी पंचायत चुनाव को देखते हुए गांव में अबतक हुए विकास कार्यों का मूल्यांकन करने में जुटे हैं। उनका कहना है कि गरीबों को आवास नहीं मिला है। किसानों के सामने खाद, बीज की समस्या बनी रहती है। गरीबों और किसानों के हित में जो काम कर सके, उसे ही इस बार प्रधान बनाएंगे।
विज्ञापन

शिवाल मठिया गांव की आबादी करीब 2500 है। इस गांव के लोग पशुपालन व खेती पर निर्भर हैं। गांव में 12 सड़कों को खड़ंजा किया गाय है जबकि आठ सड़कें कच्ची हैं। इन मार्गों पर बरसात के दिनों में कीचड़ के रास्ते लोग आवागमन करने को विवश होते हैं। वहीं 225 परिवार झोपडि़यों में गुजारा करने को विवश हैं और इन्हें आज तक पक्का छत नसीब नहीं हो सकी। इसके अलावा सैकड़ों गरीब बुजुर्ग वृद्धा पेंशन की आज भी आस लगाए बैठे हैं। ग्रामीण बताते हैं कि अब मतदाता जागरूक हो गए हैं, क्या विकास हो रहा है और कितना हुआ है, पूर्व प्रधानों ने अपने कार्यकाल में कितना विकास किया है इसकी तुलना कर रहे हैं। इस बार के पंचायत चुनाव में जो गांव का विकास करने का आश्वासन देगा उसे ही मतदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed