फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Principal suspended for irregularities in mid day meal and misbehaving with BEO in ballia action against two teachers

बलिया: मिड-डे-मील में अनियमितता और बीईओ से दुर्व्यवहार करने के आरोप में प्रधानाध्यापक निलंबित, दो शिक्षकों पर भी एक्शन

Thu, 23 Sep 2021 05:27 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 23 Sep 2021 05:27 PM IST
सार

शिक्षा क्षेत्र रेवती के प्राथमिक विद्यालय लाला टोला के प्रधानाध्यापक जय प्रकाश रंजन के खिलाफ खंड शिक्षा अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट में औचक निरीक्षण के दौरान अभद्र व्यवहार करने और विभागीय वित्तीय नियमों की अवहेलना करने का आरोप लगाया था। 

विज्ञापन
Principal suspended for irregularities in mid day meal and misbehaving with BEO in ballia action against two teachers
सस्पेंड

विस्तार

यूपी के बलिया जिले के एमडीएम ( मिड डे मील ) में वित्तीय अनियमितता और बीईओ से दुर्व्यवहार करने के आरोप में प्रधानाध्यापक पर गाज गिरी है।  बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बृहस्पतिवार को प्रधानाध्यपक को निलंबित कर दिया। इसके अलावा दो सहायक अध्यापकों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया।  निलंबित प्रधानाध्यापक को बीएसए ने उच्च प्राथमिक विद्यालय, बैरिया से संबद्ध किया है। खंड शिक्षा अधिकारी दुर्गा प्रसाद सिंह को मामले की जांच कर 15 दिनों में रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन


शिक्षा क्षेत्र रेवती के प्राथमिक विद्यालय लाला टोला के प्रधानाध्यापक जय प्रकाश रंजन के खिलाफ खंड शिक्षा अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट में औचक निरीक्षण के दौरान अभद्र व्यवहार करने और विभागीय वित्तीय नियमों की अवहेलना करते हुए एमडीएम में गलत छात्र संख्या भरकर गबन करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


इसके साथ ही स्वेच्छाचारिता पूर्ण आचरण, दायित्वों का निवर्हन नहीं करने और कंपोजिट ग्रांट सहित कई मदों का अनियमित व्यय और विद्यालय की रंगाई-पोताई न कराने का आरोप भी लगाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके आधार पर बीएसए ने आरोपी प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है।

उसी विद्यालय के सहायक अध्यापक गिरजा शंकर चौहान और प्रमोद कुमार को विभागीय आदेशों की अवहेलना करने, लापरवाही बरतने और बिना अवकाश लिए विद्यालय से गायब रहने पर अगले आदेश तक वेतन भुगतान पर रोक लगा दी गई है।

24 घंटे पहले भी लिया गया था बड़ा एक्शन

एक सप्ताह में खंड शिक्षा अधिकारी बैरिया को रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। बता दें कि बुधवार को भी बीएसए ने शिक्षा क्षेत्र चिलकहर के प्राथमिक विद्यालय जोगीडीह के प्रधानाध्यापक इमामुद्दीन और शिक्षा क्षेत्र पंदह के प्राथमिक विद्यालय चडवा के प्रधानाध्यापक शहनवाज और सहायक अध्यापक पंकज कुमार को विभागीय निर्देशों की अवहेलना करने पदेन दायित्व में लापरवाही बरतने के आरोप में अग्रिम आदेश तक वेतन भुगतान पर रोक लगाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed