{"_id":"425b901194225f57263d520dc375e3aa","slug":"princes-members-sworn-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानों-सदस्यों ने ली शपथ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानों-सदस्यों ने ली शपथ
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
Updated Sun, 20 Dec 2015 10:21 PM IST
विज्ञापन
जनपद के 17 ब्लाकों में खंड विकास अधिकारी ने नवनिर्वाचित ग्रामप्रधान एवं सदस्यों को रविवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान ब्लाक मुख्यालयों पर गहमागहमी रही।
दुबहर : बीडीओ सुधा सिंह ने ब्लाक के कुल 59 ग्राम प्रधानों में से 53 ने शपथ दिलाई। 664 नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत सदस्यों ने भी एक साथ पद और गोपनियता की शपथ ली। सदस्यों को एडीओ पंचायत ने शपथ दिलाई।
मनियर : डवांकरा हाल में नव निर्वाचित 47 ग्राम प्रधानों में 38 ग्राम प्रधानों को खंड विकास अधिकारी दीपक कुमार सिंह ने शपथ दिलाई। वहीं एडीओ पंचायत अरविंद लाल श्रीवास्तव ने नव निर्वाचित 508 में 487 ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन
भरौली : विकास खंड सोहांव में कुल 55 ग्राम प्रधानों एवं 675 ग्राम पंचायत सदस्यों ने शपथ ग्रहण किया। ग्राम प्रधानों को बीडीओ जगदीश्वर प्रसाद चौरसिया एवं सदस्य को एडीओ पंचायत ने शपथ दिलाई।
हनुमानगंज : ब्लाक के कुल निर्वाचित 58 ग्राम प्रधानों में से कुल 51 ग्राम प्रधानों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। जिसमें 23 महिला व 28 पुरुष शामिल रहे। ब्लाक के 625 ग्राम पंचायत सदस्यों ने भी शपथ ली। प्रधानों को खंड विकास अधिकारी जेपी चौरसिया एवं सदस्यों को एडीओ रविशंकर यादव ने शपथ दिलाई।
बेल्थरारोड : सीयर ब्लाक के डवांकरा हाल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में 72 प्रधानों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। बीडीओ पीएन त्रिपाठी ने प्रधानों और एडीओ पंचायत परशुराम मौर्य ने ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई। 94 ग्राम पंचायतों में 22 ग्राम पंचायत सदस्यों की दो-तिहाई बहुमत नहीं होने के चलते 22 प्रधान शपथ ग्रहण से वंचित रह गए।
बैरिया : विकास खंड मुख्यालय पर 31 ग्राम प्रधान और 463 ग्राम पंचायत सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। खंड विकास अधिकारी ने नवनिर्वाचत ग्राम प्रधानों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं एडीओ पंचायत उमेश कुमार सिंह ने सदस्यों को शपथ दिलाई।
नगरा : विकास खंड नगरा के 68 ग्राम पंचायतों के प्रधान तथा 787 ग्राम पंचायत सदस्यों को बीडीओ उपेंद्र कुमार पाठक ने शपथ दिलाई।
हल्दी : विकास खंड के बेलहरी में 29 ग्राम प्रधानों और 379 सदस्यों ने शपथ ली। ग्राम प्रधान सदस्यों की संख्या पूरी न होने के कारण दो ग्राम सभा के प्रधान शपथ नहीं ले सके। बीडीओ रमानंद सिंह ने ग्राम प्रधानों और एडीओ पंचायत परशुराम सिंह ने सदस्यों की शपथ ग्रहण कराई।
गड़वार : ब्लाक के कुल 68 ग्राम पंचायतों में 53 ग्राम प्रधानों तथा 150 सदस्यों को बीडीओ श्रीमती सुधा सिंह ने गोपनीयता की शपथ दिलाई। 15 ग्राम पंचायत में सदस्यों के अभाव में शपथ ग्रहण समारोह नहीं हो पाया।
चिलकहर : विकास खंड में 58 ग्राम प्रधानों को बीडीओ कृष्णचंद्र उपाध्याय ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। ग्राम पंचायत सदस्यों के अभाव में सात गांवों में शपथ ग्रहण समारोह नहीं हो पाया।
बांसडीह : ब्लाक के कुल 58 प्रधानों में से 54 को बीडीओ अर्जुन सिंह ने शपथ ग्रहण करवाया। पंदह : क्षेत्र के 45 ग्राम प्रधानों को राजेश राय बीडीओ तथा 563 सदस्यों को सहायक विकास अधिकारी मणींद्र नाथ पांडेय ने शपथ दिलाई। विकास खंड मुरली छपरा अंतर्गत 25 ग्राम पंचायतों के 25 ग्राम प्रधानों को बीडीओ मीना देवी ने शपथ दिलाई।
रेवती : विकास खंड अंतर्गत 50 ग्राम प्रधान तथा 614 सदस्यों को बीडीओ ने शपथ दिलाई। वहीं एक गांव का सदस्य के अभाव शपथ ग्रहण नहीं हो पाया।
रसड़ा में विकास खंड अंतर्गत 67 ग्राम प्रधानों को खंड विकास अधिकारी अवधेश सिंह ने शपथ दिलाई। सदस्य के अभाव में सात गांवों के प्रधान शपथ लेने से वंचित रह गए। 922 ग्राम पंचायत सदस्य को सहायक विकास खंड अधिकारी गोपालजी ने शपथ दिलाई।