फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Prince and Khushboo won the cross country race

क्रास कंट्री रेस में प्रिंस और खुशबू ने बाजी मारी

Mon, 16 Aug 2021 10:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
Prince and Khushboo won the cross country race
बलिया। खेल निदेशालय एवं जिला प्रशासन के समन्वय से आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय क्रास कंट्री रेस रविवार को हुई। सुबह सात बजे कुंवर सिंह चौराहे से राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी ने हरी झंडी दिखा कर शुभारंभ किया। रेस में 116 बालक और 39 बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

दोनो वर्गों में प्रथम छह स्थान प्राप्त करने वाले बालक वर्ग में प्रथम प्रिंस कुमार साहनी, द्वितीय सोनू पासवान, तृतीय अजीत कुमार यादव, चतुर्थ नवनीत यादव, पंचम प्रभात कुमार तिवारी, षष्टम नजीर खान तथा बालिका वर्ग में प्रथम खुशबू यादव, द्वितीय अन्नू वर्मा, तृतीय खुशी गुप्ता, चतुर्थ आस्था राय, पंचम राजश्री पांडेय, षष्टम मनीषा यादव को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पूर्व वीर लोरिक स्पोर्ट्स में मंत्री उपेंद्र तिवारी का स्वागत क्रीड़ाधिकारी डा. अतुल सिन्हा ने किया। मंत्री ने कहा कि वीर लोरिक स्टेडियम शीघ्र ही बदले हुए स्वरूप में नजर आएगा। जीर्णोद्धार के लिए धन आवंटन किया जा चुका है। स्पोर्ट्स कालेज का कार्य भी प्रगति पर है। अत्याधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण स्टेडियम के लिए दुमदुमा में भूमि चयनित कर शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। अजय प्रताप साहू, मारुति नंदन राय, पवन कुमार राय, अबू सईद, राजेश सिंह, धर्मेंद्र पांडेय, मो. जावेद अख्तर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed