{"_id":"312475ebee5e475819ce06f6f2b36bf9","slug":"prime-candidate-s-son-shot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान प्रत्याशी के बेटे को मारी गोली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान प्रत्याशी के बेटे को मारी गोली
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
Updated Sun, 06 Dec 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनावी रंजिश के चलते रघुनाथपुर गांव के तालाब पर मछली मरवा रहे ग्राम
विज्ञापन
प्रधान पद के प्रत्याशी के बेटे को रविवार की दोपहर बाइक सवार युवकों ने
गोली मार दी। आसपास के लोगों ने युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस ने चार के विरुद्ध हत्या के प्रयास का नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अनीस अहमद अंसारी ने बताया कि घायल राणा प्रताप यादव के भाई की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी रविशंकर यादव प्रधान पद का चुनाव लड़ रहे हैं। उनका पुत्र राणा प्रताप यादव (22) रविवार को गांव के पोखरे पर मछली मरवा रहा था। इसी बीच दो बाइक पर सवार चार युवक पोखरे पर पहुंचे और मछली मारने का विरोध करने लगे।
इस पर बाइक सवारों और उसके बीच कहासुनी होने लगी। तभी बाइक सवारों में से एक ने राणा पर गोली चला दी जो उसके कंधे में लगी। राणा के गिरते ही हमलावर बाइक छोड़ कर भाग निकले। आसपास के लोग घायल को जिला अस्पताल ले गए।
राणा प्रताप ने कहा कि घटना चुनावी रंजिश में हुई है। गोली मारने की सूचना मिलते ही एएसपी केसी गोस्वामी बांसडीह सीओ लच्छीराम यादव और एसओ विनीत राय के साथ मौके पर पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया।
पीड़ित के भाई शशिकांत यादव की तहरीर पर पुलिस ने चार के विरुद्ध हत्या के प्रयास का नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।