फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Primary teachers protest against the Prerna App

प्रेरणा एप के विरोध में प्राथमिक शिक्षकों ने भरी हुंकार

Thu, 12 Sep 2019 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
Primary teachers protest against the Prerna App
बेसिक कार्यालय पर प्रेरणा एप के विरोध में धरना दे रहें शिक्षको को संबोधित करते जितेंद्र सिंह - फोटो : BALLIA
बलिया। प्रेरणा ऐप से उपस्थिति दर्ज कराने की व्यवस्था के विरोध में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के नेतृत्व में शिक्षकों ने गुरुवार को बीएसए कार्यालय पर धरना दिया। शिक्षक नेताओं ने कहा कि जबतक ऐप की व्यवस्था वापस नहीं ली जाती है तबतक उनका धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन

प्राशिसं के जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रेरणा एप में तमाम तरह की खामियां हैं। इससे शिक्षकों की निजता का हनन होगा। विद्यार्थियों को भी इसका कोई लाभ नहीं मिलेगा। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा इसे थोपकर शिक्षकों के मान-सम्मान के साथ खिलवाड़ करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे सफल नहीं होने दिया जायेगा। कहा कि शिक्षक अपने मोबाइल में इस एप को डाउनलोड नहीं करेंगे। कहा कि 13 सितम्बर को पूर्ण तालाबंदी कर शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशक कलेक्ट्रेट में धरना देंगे। इस मौके पर राधेश्याम सिंह, अजीत पांडेय, अजय सिंह श्यामनंदन मिश्र, महेन्द्र राम, तुषारकांत राय, अनिल पांडेय, जितेन्द्र प्रताप सिंह, सुधीर श्रीवास्तव, प्रवीण सिंह यादव, पंकज सिंह, डॉ. राजेश पांडेय, अखिलेश प्रवक्ता, सुशील कुमार, विद्यासागर दूबे, भूपेन्द्र नारायण सिंह, निर्भय नारायण सिंह आदि रहे। संचालन अब्दुल अव्वल ने किया।
विज्ञापन

उधर, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के दूसरे गुट ने भी प्रेरणा एप के विरोध में बीएसए कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने कहा कि इसको लेकर 13 सितंबर को जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया जाएगा। शिक्षकों ने बेसिक शिक्षा मंत्री के उस बयान का विरोध किया गया जिसमें कहा गया है कि तीन दिनों से अधिक विलंबित होने वाले शिक्षक की सेवा बिना स्पष्टीकरण के ही समाप्त कर दिया जाएगा। कहा कि यह तुगलकी फरमान है। इस मौके पर डा. घनश्याम चौबे, धीरज राय, अरुण कुमार सिंह, रविंद्र नाथ सिंह, समरजीत बहादुर सिंह, विनोद यादव, हरेराम सिंह, अनिल सिंह, संतोष तिवारी, गिरीश चंद्र मिश्र, महेश सिंह आदि रहे। अध्यक्षता अवधेश सिंह व संचालन राधेश्याम पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंत्री ने किया समर्थन : बलिया। प्राशिसं द्वारा आयोजित धरना-प्रदर्शन में पहुंचे राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंत्री वेद प्रकाश पांडेय ने कहा कि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद शिक्षकों की इस लड़ाई में हर कदम पर साथ मिलेगा। परिषद के प्रदेश नेतृत्व ने इसकी सहमति दे दी है।

विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रांतीय मंत्री पर कार्रवाई की निंदा : बलिया। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक गुरुवार को डा. घनश्याम चौबे की अध्यक्षता में कंपनी बाग में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के प्रांतीय मंत्री व गोरखपुर के जिलाध्यक्ष तारकेश्वर शाही के निलंबन की कार्रवाई की निंदा की गई। वक्ताओं ने कहा कि प्रेरणा एप के लागू करने की योजना को विशिष्ट बीटीसी एसोसिएशन जनपद से लेकर प्रदेश स्तर तक अमानवीय तथा अव्यवहारिक बताता रहा है। इसी आवाज को दबाने के लिए प्रांतीय मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, जिसका विरोध किया जाएगा। इस मौके पर अरुण कुमार सिंह, अवनीश सिंह, नित्यानंद पांडेय, उपेंद्र नारायण सिंह, राजेंद्र तिवारी, पीयूष पांडेय, कुलभूषण तिवारी, अनिल सिंह, संजय सिंह, राधेश्याम पांडेय, राहुल पाल, जितेंद्र यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed