फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Press Confrence of SP Anees Ansari for arresting

डकैती की योजना बना रहे सात बदमाश गिरफ्तार

Mon, 11 Jan 2016 10:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बलिया।
अमर उजाला ब्यूरो बलिया। Updated Mon, 11 Jan 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
Press Confrence of SP Anees Ansari for arresting
नगरा और भीमपुरा थाना क्षेत्र के नगपलिया और पतोई ईंट-भट्ठा सहित अन्य स्थानों पर चोरी और लूटपाट में शामिल बदमाशों को डकैती की योजना बनाते समय भीमपुरा पुलिस ने सोमवार की भोर  शंकरपुर मझौंवा के एक बगीचे से पकड़ लिया। मौके से कुल सात बदमाशों को पुलिस ने धर दबोचा।
विज्ञापन



एसपी कार्यालय पर सोमवार को पुलिस अधीक्षक अनीस अहमद अंसारी ने सोमवार को पत्रकारवार्ता में बताया कि  रविवार की रात प्रभारी निरीक्षक नगरा और थानाध्यक्ष भीमपुरा अपने हमराहियों के साथ भीमपुरा के शंकरपुर मझौंवा स्थित एक बाग की घेराबंदी की।
विज्ञापन


वहां सात संदिग्ध लोग बैठे होने की  सूचना मिली थी। उन्होंने बगीचे में छापेमारी की और वहां से संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया।

 गिरफ्तार किए गए आरोपियों में भीमपुरा थाना क्षेत्र के महदेवा कुटीर निवासी पांच हजार का इनामिया बदमाश लाल बहादुर राम, मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के बस्ती कमलानगर निवासी रमेश कुमार राम, हलधरपुर थाना क्षेत्र के छिछोर ग्राम निवासी अशोक कुमार चौहान, नईबस्ती दुबारी निवासी रामप्यारे चौहान, रामसरीखा चौहान, बैरकाटा देवारा निवासी चंद्रभान चौहान, खैरा देवारा निवासी दिनेश कुमार राम शमिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 एसपी ने बताया कि आरोपियों ने पिछले माह भीमपुरा थाना क्षेत्र के नगपलिया चट्टी, पतोई स्थित ईंट-भट्ठा, नगरा थाना क्षेत्र के तियरा हरपुर, सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के खटंगाखटंगी, किशोरगंज चट्टी में चोरी और लूटपाट की घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की है।


साथ ही आरोपियों के पास से दो तमंचा, 10 जिंदा कारतूस, लैपटाप, फोटो कैमरा, सोने का मंगलसूत्र, चांदी का पायल, अंगुठी, बिछिया और 3130 की नकदी व अन्य सामान बरामद हुए हैं। सभी आरोपियों को संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed