फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Present the accused before the court and get them convicted.

Ballia News: अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर दोष सिद्ध कराएं

Sun, 14 Dec 2025 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Present the accused before the court and get them convicted.
बलिया। पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र सुनील कुमार सिंह ने पुलिस लाइन में मिशन शक्ति 5.0 के संबंध में बैठक की। उन्होंने महिला अपराधों में सघन पैरवी करते हुए अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर सजा दिलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली तथा महिला एवं बालिका सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षण भी दिया। मिशन शक्ति के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों के त्वरित, संवेदनशील, गुणवत्तापूर्ण निपटारे पर जोर दिया। उत्कृष्ट कार्य करने पर उपनिरीक्षक राम यादव, थाना नगरा की महिला सिपाही सुषमा यादव व महिला सिपाही मांशि कुमारी सिकंदरपुर को सम्मानित किया। इसके पश्चात सदर कोतवाली का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

डीआईजी सुनील सिंह ने बताया कि महिला संबंधित अपराध की रोकथाम व तत्काल सशक्त कार्यवाही की जाए। अभियान में सभी प्रभारियों से महिला हेल्प डेस्क प्रार्थना पत्र रजिस्टर, काउंसिलिंग रजिस्टर, एंटी रोमियो स्क्वॉड रजिस्टर, महिला बीट रजिस्ट की जांच की। जिले के माफिया के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर व अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दिनेश कुमार शुक्ल, समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक राम बेलास व सभी थाना प्रभारी निरीक्षक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed