फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Preparation to take action against 78 drivers and 30 conductors

Ballia News: 78 चालकों और 30 परिचालकों पर कार्रवाई की तैयारी

Thu, 04 Jan 2024 10:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 10:19 PM IST
विज्ञापन
Preparation to take action against 78 drivers and 30 conductors
मोटर व्हीकल एक्ट के नए प्रावधान के विरोध में एक और दो जनवरी को ड्यूटी पर नहीं पहुंचने वाले 78 चालकों और 30 परिचालकों पर परिवहन निगम ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। हड़ताल में शामिल कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। उधर, हड़ताल खत्म होने के बाद भी परिवहन निगम की बसों का वृहस्पतिवार को पूरी तरह संचालन नहीं हो सका है। लगभग एक दर्जन बसें अभी भी रोस्टर के फेर में फंसी हैं।
विज्ञापन

नए प्रावधान के विरोध में परिवहन निगम की अनुबंधित बसों पर तैनात चालकों ने हड़ताल कर दी थी। अधिकारियों ने ड्यूटी पर पहुंचने के लिए मोबाइल पर सूचना दी, लेकिन चालक नहीं पहुंचे थे, जिससे एक व दो जनवरी को बसों का संचालन नियमित नहीं हो सका। अब हड़ताल समाप्त हो गई है, लेकिन अभी भी कुछ चालक ड्यूटी पर नहीं पहुंचे हैं। लंबी दूरी वाली बसों के साथ ही अंतरजनपदीय मार्गों पर संचालित बसों के 78 चालक व 30 परिचालकों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू की है। इन सभी कर्मचारियों की सूची बना ली है। इनमें अनुबंधित 30 बस चालकों और 30 परिचालकों को नोटिस जारी कर दी गई है। जबकि निगम के बलिया डिपो में एक जनवरी को अनुपस्थित रहे 17, दो जनवरी को अनुपस्थित रहे 21 और बेल्थरारोड डिपो के दस चालकों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी चल रही है। एआरएम अजय कुमार ने बताया कि सूची को आरएम आजमगढ़ को भेजा जाएगा। अधिकारियों का जैसा भी आदेश होगा उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

सुधरने लगे हालात
चालकों की हड़ताल खत्म होने के बाद व्यवस्थाएं पटरी पर लौटने लगी हैं। अधिकतर मार्गों पर बसों का संचालन शुरू हो गया है। सड़कों पर ट्रकों की संख्या भी बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को व्यवस्थाएं पूरी तरह पटरी लौटने के साथ ही सड़क पर आवागमन सामान्य रहा और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति भी होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed