फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Preparation of mother-in-waiting for the whole day

मां भवानी की अगवानी की पूरे दिन चली तैयारी

Tue, 28 Mar 2017 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया Updated Tue, 28 Mar 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
Preparation of mother-in-waiting for the whole day
नवरात्र के मद्देनजर मंगलवार को पूजन सामग्री की दूकानों पर खरीददारों की लगी भीड़।
बुधवार से शुरू हो रहे नवरात्र के मद्देनजर पूजा की दूकानाें पर मंगलवार देर शाम तक खरीददारी के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। सभी प्रमुख देवी मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। नगर सहित ग्रामीणांचल के देवी मंदिरों में साफ-सफाई जारी रही। इस बार नवरात्र आठ दिनों का होगा।
विज्ञापन



नगर से लेकर ग्रामीणांचलों में देवी दुर्गा की आगमन की तैयारी मंगलवार से ही शुरू हो गई है। मंदिरों में शाम से ही ध्वनि यांत्रों के माध्यम से देवी गीत बजने लगे है। बुधवार को कलश स्थापना के लिए पूजा सामग्री की दूकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ी रही। नगर के जापलिनगंज दुर्गा मंदिर, गुदरी बाजार स्थित दुर्गा मंदिर, ब्रह्माइन स्थित ब्राह्मणी देवी, शंकरपुर स्थित शाकरी देवी, कपूरी स्थित कपिलेश्वरी देवी,  सुरही स्थित नवदुर्गा व कालीमंदिर, उचेड़ा स्थित चंडी भवानी, सोनाडीह स्थित भागेश्वरी-परमेश्वरी देवी, निधरिया स्थित काली मंदिर को प्राकृतिक फूलों एवं रंग बिरंगे बिजली के झालरों सजाया गया। साथ ही कोरंटाडीह स्थित मंगला भवानी मंदिर पर बासंतिक नवरात्र की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। उजियार गंगातट पर बसी मां मंगला भवानी, मां अन्नपूर्णा तथा मां दुर्गा मंदिर का विशेष महत्व है। बैरिया: दुर्जनपुर में मां सायर जगदंबा के मंदिर पर महिलाओं की जबरदस्त भीड़ उमड़ती है, मान्यता है कि यहां श्रद्धालु प्रेत बाधा से मुक्ति, पुत्र प्राप्ति की कामना, व्यवसाय में बरक्कत आदि कामनाओं के लिए कोलकाता, दिल्ली, आसाम, बिहार आदि शहरों से आते है और गांव, रिश्तेदार, दोस्तों के घर नौ दिनों तक ठहर कर मां का पूजन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed