फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Preparation for making green corridor on the banks of Ganga intensified, demand sent to Basti Nursery

गंगा किनारे ग्रीन कॉरिडोर बनाने की तैयारी तेज, बस्ती पौधशाला को भेजी गई डिमांड

Mon, 08 Aug 2022 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Preparation for making green corridor on the banks of Ganga intensified, demand sent to Basti Nursery
बलिया। नमामि गंगे योजना के तहत गंगा किनारे 200 हेक्टेयर में ग्रीन कॉरिडोर बनाने की कवायद तेज हो गई है। इसके लिए चयनित किसानों को जल्द ही विभिन्न किस्मों के फलदार पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। उद्यान विभाग की ओर से उम्दा किस्म के फलदार पौधे उपलब्ध कराने के लिए बस्ती के पौधशाला को डिमांड भेजी गई है। पौधे उपलब्ध होते ही इसे लगाने का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

गंगा को प्रदूषण मुक्त बनाने, गंगा किनारे हरियाली रखने तथा गंगा की धारा अविरल बनाने को लेकर सरकार की ओर से तरह-तरह की कवायद की जा रही है। नमामि गंगे योजना के तहत गंगा को प्रदूषण से बचाने के लिए अलग-अलग विभागों को जिम्मेदारी दी गई है। इसके तहत उद्यान विभाग ने दो वर्ष पहले नमामि गंगे योजना के तहत गंगा किनारे के गांवोंमें आम अमरूद, नीबू, बेर सहित सहित कई फलों के बाग लगाने की योजना बनाई थी। इसमें गंगा किनारे के खेतों में फलदार बाग लगाने का प्रावधान किया गया है। इसके लिए किसानों को पौधे उपलब्ध कराए जाने हैं और तीन वर्ष तक संबंधित किसान को तीन हजार रुपये प्रतिमाह प्रोत्साहन राशि देने की भी व्यवस्था है। अब यह योजना मूर्तरुप लेने को बढने लगा है। गंगा किनारे के गांव चिह्नित किए गए हैं। इस वर्ष शासन की ओर से गंगा किनारे के 200 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फलदार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उद्यान्न विभाग ने बताया कि 40 हेक्टेयर में फलदार बाग लगाने की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। शेष के लिए बस्ती जिले के पौधशाला से फलदार पौधे की डिमांड भेजी गई। यह पौधे किसानों को उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन

गंगा किनारे फलदार बागवानी को लेकर प्रक्रिया शुरु की गई है। 40 हेक्टेयर में बागवानी का कार्य शुरु हो चुका है। फलदार पौधे की डिमांड भेजी गई है, जल्द ही किसानों को पौध उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शीतला प्रसाद वर्मा, प्रभारी जिला उद्यान अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed