फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Preparation for counting of votes in Mandi Committee in full swing

मंडी समिति में मतगणना की तैयारी जोरो पर

Mon, 07 Mar 2022 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
Preparation for counting of votes in Mandi Committee in full swing
बलिया। विधानसभा 2022 शांतिपूर्ण संपन्न होने के बाद अब जिला प्रशासन एवं पुलिस महकमा ने 10 मार्च को होने वाले मतगणना की तैयारी को लेकर कमर कस लिया है। जिसके लिए मंडी समिति में विधानसभा वार तैयारी शुरू कर दी गई है। वहीं स्ट्रांग रूम में रखे ईवीएम मशीन की सुरक्षा के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, पीएसी एवं सिविल पुलिस को चप्पे-चप्पे पर तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि पूरे प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 की मतगणना 10 मार्च को होना सुनिश्चित है। जिसके लिए सातों विधान सभा की मतगणना के लिए विधान सभावार टेबल, बैरिकेडिंग, जाली, पर्दा संबंधित ठेकेदार द्वारा लगाए जा रहे है। इसके अलावा विधान सभावार आरओ का टेबल भी लगाए जा रहे है। इसके साथ ही ध्वनि यंत्र भी मंडी समिति के बाहर एवं अंदर विधान सभावार मतगणना स्थल पर लगाए जा रहे है। वहीं मतगणना स्थल के अंदर व बाहर प्रकाश की प्रचुर व्यवस्था के लिए लाइट भी लगाए जा रहे है। उधर, स्ट्रांग रूम में रखे ईवीएम मशीन की सुरक्षा के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, पीएसी एवं सिविल पुलिस को चप्पे-चप्पे पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed