फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Pregnant woman alleges beating by police officer

Ballia News: गर्भवती महिला ने पुलिसकर्मी पर लगाया पिटाई का आरोप

Thu, 16 Apr 2026 02:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman alleges beating by police officer
बलिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के सारंगपुर गांव में जमीन का विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस पर गर्भवती महिला ने पिटाई करने का आरोप लगाया है। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

वीडियो बांसडीह कोतवाली के सारंगपुर गांव का बताया जा रहा है। पीड़ित के अनुसार मेरे परिवार की जमीन को लेकर पड़ोसी से विवाद चल रहा है। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। आरोप है कि विपक्षी जबरन जमीन पर कब्जा कर निर्माण कार्य कर रहे थे। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। सिपाही ने मेरे चाचा को जबरन हिरासत में लेना चाहा, तो मैंने रोकने का प्रयास किया। इस पर सिपाही ने बिना किसी महिला पुलिसकर्मी की मौजूदगी में पिटाई कर दी।
विज्ञापन

गर्भवती का आरोप है कि वह थाने पर शिकायत लेकर गई तो वहां मेडिकल कराने से मना कर दिया गया और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उसे भगा दिया गया। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपा है। पत्र में आरोपी सिपाही के खिलाफत कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने बताया कि पूरी घटना उसके घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। हालांकि, वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत प्रभारी कोतवाल बांसडीह देवी सिंह कहा कि सारंगपुर गांव में जमीन विवाद में मारपीट की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची थी। विपक्षी की ओर से पत्थरबाजी की गई और पुलिस टीम पर हमला किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed