बलिया। नगर के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कंपनी बाग में पीआरडी जवानों की बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष कमलेश पांडेय ने कहा कि कोरोना काल में पीआरडी जवानों ने अपनी जान हथेली पर रखकर ड्यूटी किए। लेकिन अचानक पीआरडी जवानों की ड्यूटी पर ब्रेक लगा दिया गया। जिससे पीआरडी जवानों के सामने रोजी-रोटी पर संकट गहरा गया है। उन्होंने कहा कि पीआरडी जवानों ने मानदेय के लिए बजट न होने का रोना-रोया जा रहा है। कहा कि हम पीआरडी जवानों की ड्यूटी नहीं लगाई जाती है तो हम लोग जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन के साथ ही आमरण अनशन के लिए बाध्य होंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इस मौके पर अजय कुमार, सुनील प्रसाद, राजेश कुमार, दिनेश राम, अवधेश कुमार, दीपक प्रसाद, मुन्ना राम, सुरेंद्र प्रसाद, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।