फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   prastuti se man moha

छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुति से मोहा

Mon, 02 Jan 2017 08:01 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Mon, 02 Jan 2017 08:01 PM IST
विज्ञापन
prastuti se man moha
पुरस्‍कार ‌‌मिला
केशव प्रसाद इंटर कालेज ससना बहादुरपुर के प्रांगण में नववर्ष के अवसर पर सोमवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने हास्य व्यंग्य से परिपूर्ण मनमोहक कार्यक्रमों की प्रस्तुति कर वाहवाही लूटी। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. राजेंद्र प्रताप सिंह ने छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नए संकल्प के साथ लग्न और कड़ी मेहनत से सफलता कदम चूमती है।
विज्ञापन



उन्होंने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में छात्र-छात्राओं ने गीत संगीत के साथ नाटक, एकांकी, प्रहसन प्रस्तुत कर लोगों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में प्रियंका, आंचल, दिव्या, पूजा, रागिनी, उमेश, सोनू, विशाल ने अभिनय प्रतिभा का जलवा बिखेरा। रंगारंग मुशैरा में छात्र-छात्राओं ने चुटकुले, गीत, गजल, की मनमोहक प्रस्तुति कर माहौल को खुशनुमा बना दिया। उत्कृष्ट अभियान के लिए प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed