फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Prashant becomes president of non-teaching staff union

Ballia News: शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बने प्रशांत

Sun, 16 Feb 2025 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
Prashant becomes president of non-teaching staff union
बलिया। उप्र माध्यमिक शिक्षणेतर कर्मचारी संघ का जनपदीय चुनाव व सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान समारोह रविवार को टाउन इंटर काॅलेज के सभागार में हुआ। चुनाव में सर्वसम्मति से बेरुआरबारी इंटर काॅलेज के प्रशांत कुमार राय को अध्यक्ष व आमघाट इंटर काॅलेज के राजीव कुमार सिंह को मंत्री चुना गया। करम्मर इंटर काॅलेज के अजय सिंह को संरक्षक बनाया गया।
विज्ञापन

इसके पूर्व अधिवेशन का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने किया। सहायक चुनाव अधिकारी राकेश पांडेय ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। इसमें अध्यक्ष, मंत्री व संरक्षक के अलावा टाउन इंटर काॅलेज के क्लर्क पंकज गुप्ता को कोषाध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयप्रकाश दूबे, उपाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह, आय व्यय निरीक्षक अमित कुमार सिंह बनाए गए। जिला उपमंत्री ज्ञानप्रकाश राय, वरिष्ठ संगठन मंत्री अंजनी कुमार सिंह, संगठन मंत्री विजयलक्ष्मी सिंह, संयुक्त मंत्री विनीत कुमार तिवारी व प्रचार मंत्री रोहित कुमार सिंह को चुना गया। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन में रहकर कर्मचारियों के हितों की लड़ाई सर्वोपरि होना चाहिए। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष प्रशांत राय ने कहा कि कर्मचारियों के हितों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी। इस मौके पर प्रांतीय महामंत्री संजय पुंडीर, पर्यवेक्षक वेदप्रकाश द्विवेदी, राजन कुमार पांडेय, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पांडेय, अरविंद राय आदि रहे। अध्यक्षता अजय कुमार सिंह व संचालन डाॅ. सुरेश राम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed