फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   pradhan's video viral

प्रधान के दबंगई का वीडियो हुआ वायरल

Sun, 29 Aug 2021 10:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
pradhan's video viral
नरही। थाना क्षेत्र के भिखारीपुर गांव में ग्राम प्रधान की दबंगई का वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में ग्राम प्रधान एक ग्रामीण की पिटाई करते दिख रहा है।
विज्ञापन

वीडियो के संबंध में ग्रामीण का आरोप है की बाढ़ पीड़ितों के लिए मिलने वाले राशन को लेने जब वह प्रधान के दरवाजे पर पहुंचा तो प्रधान ने राशन देने से मना कर दिया। जिसके बाद विवाद बढ़ने पर ग्राम प्रधान ने उक्त व्यक्ति की पिटाई कर दी। इसके बाद संबंधित ग्राम प्रधान ने इसकी सूचना नरही थाने को दी तो पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति को ही थाने में बंद कर दिया। जिसकी रिहाई रविवार को हुई। वहीं मामले में आरोपी ग्राम प्रधान का कहना है कि मेरे ऊपर लगाए जा रहे आरोप गलत है। वह मेरे दरवाजे पर आकर बदतमीजी कर रहा था और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर रहा था। इसके साथ ही ईंट उठाकर मुझे मारने दौड़ाया था। इसकी सूचना मैंने नरही पुलिस को दी थी। इस बाबत नरही थानाध्यक्ष योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया उक्त मामले में किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। घटना के बाद दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया था। जिन्हें समझा बुझाकर घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed