{"_id":"61003db98ebc3ecf0c07253f","slug":"pradhan-and-bdc-members-honored-informed-about-schemes-ballia-news-vns602809333","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान और बीडीसी सदस्यों को किया सम्मानित, योजनाओं की जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान और बीडीसी सदस्यों को किया सम्मानित, योजनाओं की जानकारी दी
विज्ञापन
नवानगर, पंदह ब्लाक के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित करते जिले के प्रभा
- फोटो : BALLIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवानगर/गड़वार। जनपद के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर तथा राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी ने मंगलवार को नवानगर, पंदह और गड़वार ब्लॉक के प्रधानों एवं बीडीसी सदस्यों को सम्मानित किया। उन्हें केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
ब्लाक नवानगर और पंदह में नवनिर्वाचित प्रधान और बीडीसी सदस्यों का सम्मान कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर और भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने किया। भावी कार्यकाल के लिए बधाई दी। विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही घर-घर तक पहुंचाने की बात कही। भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने कहा कि ग्राम प्रधान गांव का प्रथम नागरिक होता है। उसकी यह जिम्मेदारी है कि कोई लाभार्थी योजनाओं के लाभ से वंचित न रह जाए। क्षेत्रीय विधायक संजय यादव एसडीएम प्रशांत कुमार नायक, सीओ अशोक कुमार मिश्रा, प्रमुख केशव चौधरी आदि रहे।
गड़वार ब्लाक परिसर में प्रधान और बीडीसी सदस्यों का सम्मान राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी और एडीपीआरओ गुलाब सिंह ने किया। गुलाब सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री का गांवों में लोगों की समस्या खत्म करने के लिए ग्राम सचिवालय की स्थापना करने का निर्देश है। गांव की आशा बहू, आंगनबाड़ी, एएनएम, सचिव, लेखपाल, सफाईकर्मी आदि सप्ताह में एक दिन बैठेंगे। सदर तहसीलदार सदानंद सरोज ने राजस्व विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। संचालन जमाल अख्तर और अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख अतुल प्रताप सिंह ने की। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रतसर के अधीक्षक डॉ. राकिफ़ अख्तर, बीडीओ विनोद मणि त्रिपाठी, सौरभ कुमार, लुगरी राम, विनोद गिरी, टुनटुन उपाध्याय, विजय प्रकाश वर्मा, विजय गुप्ता, मदन राजभर, बृजनाथ सिंह, अनिल यादव थे।