फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Power was also ' cold '

बिजली को भी लगी 'ठंड'

Mon, 29 Dec 2014 11:00 PM IST
ब्यूरा, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरा, अमर उजाला, बलिया Updated Mon, 29 Dec 2014 11:00 PM IST
विज्ञापन
Power was also ' cold '
ठंड के मौसम में जहां बिजली की खपत बढ़ गई है, वहीं विभागीय उदासीनता के चलते विद्युत आपूर्ति चरमरा गई है। नगर में  विद्युत आपूर्ति कोई शेड्यूल नहीं रह गया है। बिजली के आने-जाने का समय निर्धारित नहीं होने से उपभोक्ताओं को काफी फजीहत उठानी पड़ रही है। यदि बिजली की यही स्थिति रही तो जाड़े में भी बिजली को लेकर लोगों का गुस्सा कभी फूट सकता है।
विज्ञापन



नगर के फीडर टाउन वन, टाउन टू, टाउन थ्री, टाउन फोर, टाउन फाइव तथा इंडस्ट्रियल फीडर पर जमकर कटौती की जा रही है। हर आधे घंटे पर बिजली देने के बाद पांच से दस मिनट पर बिजली काट ली जाती है। जबकि कटौती का समय सुबह छह से नौ तथा शाम को छह से नौ बजे तक निर्धारित किया गया था।
विज्ञापन


 लेकिन रोस्टिंग का समय कब बदल दिया गया यह लोगों को पता भी नहीं चला। सुबह से शाम तक कितनी बार विद्युत आपूर्ति ठप की जाएगी यह बताने को कोई तैयार नहीं है। नगर के अधिकांश फीडरों पर तीन से चार घंटे ही बिजली मिल रही है। इसको लेकर विद्युत उपभोक्ताओं में रोष व्याप्त है। इस बाबत अधिशासी अभियंता ब्रजेश कुमार ने बताया कि नगर में ओवरलोड बढ़ जाने से फीडर नहीं चल पा रहे हैं। ठंड कम होने के बाद ही स्थिति में सुधार होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed