{"_id":"576c25644f1c1bd432b4809e","slug":"power-to-put-the-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के लिए 3 घंटे एनएच जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के लिए 3 घंटे एनएच जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया
Updated Thu, 23 Jun 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
बिजली के लिए जाम किया एनएच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबहर क्षेत्र के सहोदरा रामेपुर जमुआ, सहरसपाली, गोपालपुर आदि गांवों में विगत 72 घंटे से बिजली गुल होने के कारण आक्रोशित लोगों ने जमुआ-सहरसपाली ढाले के समीप एनएच-31 को तीन घंटे जाम रखा। मौके पर पहुंची विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता तथा एसडीएम रामानुज सिंह के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया।
जमुआ के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनिल सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने एनएच-31 पर गाड़ी तथा लकड़ी रखकर प्रशासन विरोधी नारे लगाए। जामकर्ताओं ने बिजली विभाग के लोगों पर आरोप लगाया कि प्रशासन की उदासीनता के चलते ही तीन दिन से बिजली गुल होने के बाद भी कनेक्शन नहीं जोड़ा गया। विभागीय अधिकारी केवल आश्वासन की घुट्टी पिला रहे हैं।
इससे पूर्व जामकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिलकर विद्युत आपूर्ति की बहाली की मांग की थी। लेकिन कोई ठोस आश्वासन न मिलने के बाद ग्रामीण भड़क उठे। उन्होंने जमुआ गांव के सामने एनएच-31 को जाम कर दिया। ग्राम प्रतिनिधि अनिल सिंह ने कहा कि बिजली बिजली विभाग के लोग बिना चक्काजाम किए सुनते नहीं है।
विज्ञापन
साथ ही अधिशासी अभियंता ब्रजेश कुमार के गुरुवार की रात आठ बजे से विद्युत आपूर्ति बहाली के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ। चक्काजाम में क्षेत्रीय नागरिकों तथा राहगीरों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। जाम करने वाले में सहोदरा के पूर्व प्रधान धर्मेद्र गोस्वामी, हरेंद्र पांडेय, शंभू नाथ गिरी, श्रीराम ठाकुर, जितेंद्र राय, मुकेश ठाकुर, विनोद सिंह सहित दुबहर, कोतवाली, सतनी सराय, ओक्डेनगंज, के साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक तथा सीओ सिटी मौजूद रहे।