फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Power system improved, big issues still remain the same

बिजली व्यवस्था सुधरी, बड़े मुद्दे अब भी यथावत

Fri, 28 Jan 2022 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Power system improved, big issues still remain the same
कटान के दंश को झेलने वाली जनपद के पिछड़े क्षेत्रों में शामिल एवं एक मात्र सुरक्षित सीट बेल्थरारोड पर भाजपा के खाते में हैं। यहां से धनंजय कन्नौजिया विधायक हैं। हालांकि मतदाताओं से दूरी और अनुपलब्धता के कारण उनका टिकट कट गया है। अब यहां से भाजपा ने छट्ठू राम को प्रत्याशी घोषित किया है।
विज्ञापन

अपने कार्यकाल में धनन्जय कन्नौजिया क्षेत्र में बिजली, सड़क और सुरक्षा देने का दावा करते हैं। वहीं, विपक्ष बेल्थरारोड को जिला बनाने की मांग, सरयू की बाढ़ और कटान से बचाव, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली, गुणवत्ता युक्त शैक्षिक संस्थाओें का अभाव, छुट्टा मवेशियों की समस्याओं का समाधान नहीं करने का आरोप मढ़ रहा है। हालांकि भाजपा सरकार में क्षेत्र की बिजली व्यवस्था में काफी सुधार आया है। विधायक कई विकास कार्यों का कराने का दावा कर रहे हैं, लेकिन प्रतिद्वंदी चुनाव में इन मुद्दों को उछालने के साथ ही भाजपा विधायक पर सपा सरकार में शुरू हुई परियोजनाओं का श्रेय लेने का भी आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रमुख इलाके
सोनाडीह, मालीपुर, हल्दीरामपुर, तुर्तीपार, भीमपुरा
बोले विधायक
क्षेत्रीय विधायक धनंजय कन्नौजिया ने बताया कि उन्होंने पांच साल के कार्यकाल में विकास के हर कार्य को अंजाम दिया। बिजली आदि बुनियादी सुविधाओं के बारे में कोई शिकायत नहीं कर सकता। पेयजल की व्यवस्था दुरुस्त की गई। खैराडीह को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने, अग्निशमन केंद्र, राजकीय इंटर कॉलेज की स्थापना आदि विकास कार्य हुए। कनौजिया के अनुसार विधायक निधि से जनता को समस्याओं से निजात दिलाने के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिनाई उपलब्धियां
1- नगरा को नगर पंचायत का दर्जा दिला कर विकास की मुख्यधारा में शामिल किया।
2- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टर, दवाएं आदि सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।
3- पारदर्शिता के साथ आवास और शौचालय आवंटन कराए गए।
4- समाज के प्रत्येक वर्ग को सामाजिक सुरक्षा प्रदान की गई।
5- काफी लोगों को बिजली कनेक्शन दिलवाए, जहां बिजली नहीं थी, वहां पर पहुंचाई गई।
6- आग से बचाव के लिए अग्निशमन केंद्र स्थापित कर राहत दिलाई गई।
प्रतिद्वंदी की बात
जनता की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे विधायक
भाजपा विधायक जहां एक अपने कामकाज से पूरी तरह संतुष्ट हैं, वहीं विपक्ष इसको सिरे से खारिज कर रहा है। बीते चुनाव में दूसरे नंबर पर रहने वाले सपा के पूर्व विधायक गोरख पासवान के अनुसार भाजपा विधायक अपने दावों और जनता की उम्मीदों पर कहीं से खरे नहीं उतरे हैं। जनपद के दूसरे कोने का क्षेत्र होने की वजह से शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास चुनौतियां हैं। सरकारी डिग्री कॉलेज नहीं होने से पढ़ाई के लिए युवाओं को बाहर जाना पड़ता है। चौकिया से तेंदुआ तक पांच किलोमीटर सड़क का निर्माण एक वर्ष में भी पूरा नहीं हुआ। बेल्थरारोड को जिला बनाने की बात सामने आई, लेकिन जनहित से जुड़ा यह मुद्दा धरातल पर नहीं उतरा। बाढ़ और कटान के लिए कुछ नहीं हुआ।
ये जड़े आरोप
1- सरकार द्वारा एक दशक पूर्व स्वीकृत ग्राम न्यायालय का संचालन शुरू नहीं हुआ।
2- कुंडल ढाला और सोनाडीह ढाला पर दिन में कई बार जाम लग जाता है। फ्लाईओवर या अंडरपास की बात कही गई थी। अभी तक इसकी शुरुआत नहीं हुई।
3- सोनाडीह में पावर स्टेशन खोलने की योजना बनी, लेकिन यह मामला अधर में लटका हुआ है।
4- किसानों के लिए अभिशाप बने कोइली मोहान ताल के जलनिकासी की स्थाई व्यवस्था नहीं हुई।
5- राजकीय इंटर कॉलेज अखोप का संचालन अभी तक शुरू नहीं हुआ।
6- अहिरूपुर से सोनाडीह एप्रोच मार्ग के निर्माण की शुरुआत नहीं की गई।
वोटर बोले
सरकार द्वारा स्वीकृत होने के बावजूद सस्ता एवं सुलभ न्याय के लिए ग्राम न्यायालय का संचालन अभी तक शुरू नहीं किया गया। न्यायालय के लिए तहसील कार्यालय के ऊपरी तल पर कक्ष का निर्माण व अन्य कार्य पूरे हो गए हैं, संचालन शुरू नहीं होने से लोगों को 60 से 80 किलोमीटर की दूरी तय कर बलिया जाना पड़ता है।
- अजीत मिश्र, चैनपुर गुलौरा
बेल्थरारोड क्षेत्र में बिजली की दशा में सुधार हुआ है। यहां पर बिजली हमेशा से मुद्दा रही है। पहले यहां सिर्फ 8-10 घंटे बिजली आती थी, लेकिन अब आपूर्ति व्यवस्था ठीक है। कई जर्जर सड़कों की मरम्मत और पेयजल की व्यवस्था की गई है।
-दिलीप सिंह राजपूत, राजपुर
क्षेत्र में बिना किसी भेदभाव के हर किसी के लिए काम हुआ है। शिक्षा, स्वास्थ्य व बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में काम करने की जरूरत है। बिजली सड़क, ग्रामों में विकास कार्यों की दिशा में कई कार्य हुए हैं।

- राजू जायसवाल, पिपरौली
क्षेत्र में लड़कियों के लिए सरकारी इंटर कॉलेज और डिग्री कॉलेज खोलने की जरूरत है। उच्च शिक्षा के लिए लड़कियों को वंचित होना पड़ता है। बहुत कम लोग लड़कियों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर भेजते हैं।
- चन्द्रभूषण वर्मा पिक्की, बेल्थरा रोड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed