फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Power supply creaking

जिलेभर में बिजली की आपूर्ति चरमराई, कटौती से लोग बेहाल

Wed, 26 Aug 2020 09:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
Power supply creaking
बलिया। जिले में बिजली की आपूर्ति में सुधार नहीं हो रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाके तक बिजली कटौती की जद में हैं। उधर, गड़हांचल के 67 गांवों में पिछले चार दिनों में महज 12 घंटे ही आपूर्ति हुई। बताया जाता है कि बसंतपुर उपकेंद्र का ट्रांसफर बदलने में अधिकारियों की लापरवाही के कारण यह स्थिति बनी है। पिछले कई दिनों से रुक रुक कर लगातार बारिश हो रही है इसके चलते जहां जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है वहीं बिजली बिजली की आपूर्ति भी चरमरा गई है। शासन की ओर से नगरीय इलाकों को 24 घंटे व ग्रामीण इलाकों को 18 घंटे आपूर्ति का रोस्टर निर्धारित किया गया है लेकिन यह जिले में कहीं भी दिखाई नहीं दे रहा। आलम यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों में कहीं पांच से आठ तो कहीं दो से चवार घंटे की आपूर्ति मिल रही है। इतना ही नहीं जिला मुख्यालय पर भी 14 से 15 घंटे से अधिक की आपूर्ति नहीं मिल रही है। सबसे खराब हालत पिछले चार दिनों से सोहांव ब्लॉक के गड़हांचल इलाके की है। यहां पिछले चार दिनों में महज 12 घंटे ही बिजली की आपूर्ति हो सकी है। इसके चलते कई गांवों स्थापित पेयजल नलकूप बंद पड़े हैं तो लोगों के घरों में वाटर पंप के साथ ही अन्य उपकरण शोपीस बने हुए हैं। इतना ही नहीं बिजली के अभाव में मोबाइल टावर भी नहीं चल पा रहे हैं जिससे नेटवर्क की समस्या भी बनी हुई है। बताया जाता है कि पांच दिन पहले बसंतपुर विद्युत उपकेंद्र का पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर जल गया। इसके बाद दूसरा ट्रांसफार्मर सोमवार को उपकेंद्र पर पहुंचा लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के कारण पूरे दिन ट्रांसफार्मर गाड़ी पर रखा रहा। हालांकि मंगलवार की शाम ट्रांसफार्मर गाड़ी से उतरवा कर लगवाया गया लेकिन बुधवार की शाम तक आपूर्ति सामान्य नहीं हो सकी है। लोकल फॉल्ट के कारण कभी आपूर्ति प्रभावित होती है, रोस्टर पूरी तरह लागू करने का प्रयास किया जाता है। सोहांव ब्लॉक के बसंतपुर विद्युत उपकेंद्र पर दूसरा ट्रांसफार्मर लग गया ह। जल्द आपूर्ति सामान्य हो जाएगी। दिनेश कुमार, अधिशासी अभियंता, विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed