फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Power failure of 413 houses in arrears, case of theft against 62

बकाए में 413 घरों की बिजली गुल, 62 के पर चोरी का मुकदमा

Tue, 19 Apr 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Power failure of 413 houses in arrears, case of theft against 62
बलिया। विद्युत विभाग की ओर से बकाएदारों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। मंगलवार को विभागीय टीम की ओर से 85.36 लाख बकाए में 413 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटे गए। इसके अलावा कटे संयोजनों को बिना जमा किए जोड़ कर बिजली का प्रयोग करने वाले 16 व विद्युत चोरी करने वाले 46 लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया। इस दौरान कुल 42 लाख की वसूली भी की गई।
विज्ञापन

विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता एके जैन ने बताया कि बेल्थरा रोड के शास्त्री नगर में नारायणी हॉस्पिटल में गणेश प्रसाद दो किलोवॉट घरेलू कनेक्शन से मीटर बाईपास कर व्यवसायिक उपयोग कर विद्युत चोरी कर रहे थे। इसके अलावा पवन राम निवासी अख्तियारपुर चितबड़ागांव को मीटर बाईपास करके पांच एचपी के मोटर से आटा चक्की चलाने की चोरी पकड़ी गई। बिरजा पटेल निवासी सुपापाली नगरा के यहां मीटर बाईपास करके 7.5 एचपी मोटर से आटा चलाने की चोरी पकड़ी गई। भीम सिंह निवासी खनवर नगरा बिना कनेक्शन के पांच एचपी मोटर से आटा चक्की चलाते हुए पाए गए। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में भी टीम ने जांच के दौरान कार्रवाई की।
विज्ञापन

बांसडीह में चले अभियान मार्निंग रेड के तहत विद्युत विभाग की टीम ने बांसडीह के नगरीय तथा ग्रामीण इलाकों में अवैध रूप से बिजली का उपयोग कर रहे लोगों के विरूद्ध जांच कर कार्रवाई की। एसडीओ आरके यादव, नोडल अधिकारी आनंद गौतम, जेई आलमगीर अंसारी द्वारा जगह जगह चेकिंग किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा बिजली बिल के बकाएदारों को नोटिस देते हुए उन्हें अविलम्ब बिजली बिल जमा करने को कहा गया। टीम के सदस्यों ने 25 उपभोक्ताओं का कनेक्शन भी काटा और 1.25 लाख की वसूली की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed