{"_id":"6335da6f5f6072116f049b63","slug":"power-cut-of-564-consumers-ballia-news-vns6768029116","type":"story","status":"publish","title_hn":"564 उपभोक्ताओं की काटी गई बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
564 उपभोक्ताओं की काटी गई बिजली
विज्ञापन
विद्युत विभाग बड़े बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई में जुट गया है। बीते पांच दिनों में 1.84 करोड़ के बकाया में कुल 564 उपभोक्ताओं की बिजली काटी गई है। गुरुवार को भी पांच बड़े बकाएदारों की बिजली काटी गई।
जिले में ही 2.50 लाख उपभोक्ताओं के यहां करीब 900 करोड़ का बकाया है। बकाया वसूली को लेकर समय-समय पर एकमुश्त समाधान योजना भी चला लेकिन अधिकांश बकाएदारों ने धनराशि जमा नहीं किया। अब विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है और बकाया वसूली में जुटा है। बकाया वसूली के लिए पूरे जनपद में विभागीय अधिकारियों, विजिलेंस व पुलिस की संयुक्त टीम की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को बैरिया खंड के चार बड़े बकाएदार उपभोक्ताओं की बिजली काटी गई। इसमें देवसखी आईटीआई रानीगंज बकाया 6.84 लाख, शशिकला देवी धर्मपत्नी दीनदयाल वर्मा चिरैया मोड़ बकाया 2.93 लाख, बांसडीह क्षेत्र में ऊषा मिश्रा बकाया 14 लाख में बिजली काटी गई। इसके अलावा सिटी कॉवेंट स्कूल सहतवार बकाया 3.92 लाख के सापेक्ष एक लाख रुपये जमा कराया गया और बिल की त्रुटि ठीक होने पर पूरा जमा करने को कहा। इसी तरह आरएनपी स्कूल रेवती का कनेक्शन 2.63 लाख बकाए पर काटा गया। बीते पांच दिनों में 1.84 करोड़ के बकाया में जहां कुल 564 कनेक्शन काटे गए वहीं, कुल 1.74 करोड़ की वसूली की गई। यह अभियान 10 अक्तूबर लगातार चलेगा।
अधीक्षण अभियंता आरके जैन ने बताया कि बकाया वसूली को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। बीते पांच दिनों में बड़ी कार्रवाई की गई है। बकाया जमा नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
बकाएदारों के खिलाफ चलाया अभियान
सुखपुरा। अवैध बिजली जलाने वाले और बकायेदारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कस्बे में बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम ने गुरुवार को सघन जांच की। एसडीओ अशोक कुमार भारती के नेतृत्व में कर्मचारियों ने 45 बकायेदारों और 15 कंटिया धारियों की बिजली काट दी। कंटिया फंसाकर बिजली जलाने वालों को कहा गया कि एक हफ्ते के अंदर कनेक्शन ले लें। अन्यथा एफआईआर कराई जाएगी। अवर अभियंता गजेंद्र सिंह ने बताया कि इसी क्रम में डेढ़ लाख रुपये वसूली बकाएदारों से की गई। अनिल गुप्ता,अशोक यादव, अमरनाथ यादव, संजय यादव आदि रहे।