फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Positive disposal of bank applications - CDO

बैंक आवेदनों का सकारात्मक निस्तारण करें- सीडीओ

Sat, 06 Feb 2021 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Positive disposal of bank applications - CDO
बलिया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों के वित्तीय समावेशन विषयक बैंकर्स उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन विकास भवन सभागार में शनिवार को हुआ। सीडीओ विपिन कुमार जैन ने इसका उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाएं दिन प्रति दिन उन्नति कर रहीं हैं। सीडीओ ने सभी बैंकों को निर्देशित किया कि जो आवेदन बैंक को भेजे जा रहे हैं, उनका सकारात्मक निस्तारण बैंक स्तर से किया जाए। छह माह पुराने पात्र सभी सक्रिय समूहों का बैंक से ऋण के लिए प्रक्रिया को पूर्ण करने का निर्देश अधिकारियों को दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गांव की महिलाओं को स्वयं सहायता समूह में जोड़कर उनको बैंकों से वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाना तथा आजीविका के कार्यों से जोड़ना आजीविका मिशन का मुख्य लक्ष्य है। नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक अखिलेश झा व एनआरएलएम के जिला मिशन प्रबंधक अभिषेक आनंद ने सभी बैंकर्स को मिशन की रूपरेखा, अवधारणा एवं प्रबंधन, समूहों का वित्तीय समावेशन के संबंध में पीपीटी के माध्यम से जानकारी दी। एलडीएम अशोक पांडेय ने समूहों के सीसीएल के दौरान आने वाली समस्याओं के निराकरण के तरीकों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

मिशन के डीएमएम राजीव रंजन सिंह ने बताया कि जनपद में योजना की शुरुआत से अब तक कुल 3796 समूह का गठन किया जा चुका है। इसमें से 1430 समूह आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार वितरण का काम कर रहे हैं। 18 समूह बिजली बिल की वसूली व 34 समूह सीआईबी बोर्ड का निर्माण कर रही है। कार्यशाला में पीडी डीएन दूबे, एसबीआई के मुख्य प्रबंधक शशिनाथ पांडेय, सभी बैंकों के जिला समन्वयक, विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक, इंटेंसिव विकास खंडों के खंड मिशन प्रबंधकों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed