फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Polling parties reached booths with ballots and boxes

Ballia News: बैलेट और बाक्स लेकर बूथों पर पहुंचीं पोलिंग पार्टियां

Wed, 10 May 2023 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 10:33 PM IST
विज्ञापन
Polling parties reached booths with ballots and boxes
बलिया। निकाय चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए बृहस्पतिवार को मतदान होगा। इसके लिए जनपद के सभी 12 निकायों में होने वाले मतदान के लिए बुधवार शाम सभी तहसील मुख्यालयों से रवाना हुई 423 पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंच गईं। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार और एसपी ने रवानगी स्थलों का निरीक्षण किया। सबसे अधिक तीन निकायों नगर पालिका बलिया, नगर पंचायत चितबड़ागांव और रतसड़कलॉ के लिए पोलिंग पार्टियां मॉडल तहसील परिसर से रवाना हुईं। इसके अलावा बैरिया, बांसडीह, सिकंदरपुर, रसड़ा तहसील मुख्यालय से संबंधित निकायों में मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। जबकि सीयर ब्लॉक मुख्यालय से नगर पंचायत बेल्थरारोड में चुनाव कर्मी रवाना हुए।
विज्ञापन

इससे पूर्व मंगलवार को नगर निकाय चुनाव के लिए प्रचार का शोर शाम पांच बजे से थम गया था। बुधवार को पोलिंग पार्टियां मतदान स्थलों के लिए रवाना की गईं। इसके चलते नगर के पुलिस लाइन ग्राउंड में काफी गहमा गहमी का माहौल रहा। पोलिंग पार्टियों की रवानगी का कार्यक्रम सुबह से ही शुरू हो गया था। ग्राउंड में भारी भीड़ रही। शाम तक सभी पोलिंग पार्टियां अपने मतदान स्थलों पर पहुंच गई।
विज्ञापन

इस दौरान डीएम रविंदर कुमार ने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए पोलिंग पार्टियों में शामिल कार्मिकों को मतदान निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराए जाने के निर्देश दिए। एसपी ने कहा संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान स्थलों पर पुलिस प्रशासन का सख्त पहरा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे संग मतपेटी उठाकर निकलीं महिला कर्मी
11 मई को होने वाले मतदान के लिए महिला कर्मी पूरी तरह तैयार दिखीं। बच्चों के साथ उन्होंने मतदान की जिम्मेदारी को भी निभाने का फैसला लिया। कई महिलाएं एक हाथ में मतपेटी तो दूसरे में बच्चे को जाते हुए नजर आईं। अपने-अपने वाहनों में सवार होकर मतदान केंद्र की और रुख किया।
मतदान आज, पहचान पत्र लाना होगा साथ
नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान की तैयारी पूरी कर ली गई है। बृहस्पतिवार को 125 मतदान केंद्रों पर 346737 मतदाता अपने अधिकारों का प्रयोग करेंगे। सुबह सात बजे से सायं छह बजे तक मतदान होगा। वोटिंग के लिए मतदाता को पहचान पत्र अवश्य साथ लाना होगा।
यह होगा विकल्प
जिन मतदाताओं के पास वोटर आईडी कार्ड नहीं है उनके लिए राज्य निर्वाचन आयोग में मतदान के लिए कुछ विकल्प दिए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी /जिला अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि मतदाता पहचान पत्र के अभाव में वोटर आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, आयकर पहचान पत्र, राज्य-केंद्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, स्थानीय निकाय तथा पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा कर्मचारियों को जारी फोटोयुक्त पहचान पत्र, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक पोस्ट ऑफिस द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, फोटोयुक्त पेंशन अभिलेख, भूतपूर्व सैनिक पेंशन बुक, पेंशन भुगतान आदेश, वृद्धावस्था पेंशन, फोटोयुक्त स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पहचान पत्र, फोटोयुक्त शस्त्र लाइसेंस, फोटोयुक्त शारीरिक रूप से अशक्त होने का प्रमाण पत्र, श्रम मंत्रालय की योजना के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) के तहत रजिस्टर जनरल ऑफ इंडिया द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड, सांसद, विधायकों, विधान परिषद सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र, राशन कार्ड की मदद से मतदान कर सकेंगे।
आयोग की बेवसाइट से निकाल सकते हैं नाम
मतदान के दौरान मतदाताओं को अपना नाम देखने के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। वह आयोग की बेवसाइट पर अपना नाम देख सकते हैं। उसका प्रिंट निकालकर मतदान कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें वेबसाइट द्धह्लह्लश्चह्यर्//द्धद्बठ्ठस्रद्ब.द्गष्द्ब.द्दश1.द्बठ्ठ/1शह्लद्गह्म्/1शह्लद्गह्म् / पर जाना होगा।
कंट्रोल रूम स्थापित
जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) रविंद्र कुमार ने नगरीय निकाय निर्वाचन क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को मतदान के दौरान उत्पन्न शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। बुधवार को दिन में 10 बजे से बृहस्पतिवार को रात्रि 10 बजे तक क्रियाशील रहेगा। किसी भी नगरीय निकाय में निर्वाचन संबंधी शिकायत 05498-225808, 05498-222419, 05498-220857, 05498-220235 टेलीफोन नंबरों पर दर्ज करा सकते हैं।

आज रहेगा अवकाश
जिलाधिकारी /जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया है कि मतदान के दिन बृहस्पतिवार को सवैतनिक अवकाश रहेगा, जिससे प्रतिष्ठान में नियोजित श्रमिक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। यदि कोई प्रतिष्ठान व कल कारखाने मतदान के दिन खुले पाए जाते है, तो सेवायोजक के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed