फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Political parties work to pull back Rajputs: Anil Singh

राजनीतिक दलों ने राजपूतों को पीछे खींचने का किया काम: अनिल सिंह

Sat, 13 Feb 2021 10:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
Political parties work to pull back Rajputs: Anil Singh
चितबड़ागांव(बलिया)। आजादी के बाद सभी राजनीतिक दलों ने राजपूतों को पीछे खींचने का काम किया है, कभी सीलिंग लगाकर तो कभी आरक्षण तो कभी एससी एसटी का कानून लगाकर इन्हें त्रस्त किया गया है। यह उद्गार क्षत्रिय भारत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल सिंह ने नगर पंचायत स्थिति क्षत्रिय महासभा सम्मेलन में कही।
विज्ञापन

नगर पंचायत के वाडर्ज नंबर 12 आजाद नगर में टाउन स्कूल के समीप सभासद अखिलेश सिंह के आवास पर आयोजित क्षत्रिय महासभा के सम्मेलन में बोलते हुए श्री सिंह ने कहा कि फिल्मी दुनिया से लेकर राजनीति दल तक सारे लोग राजपूतों को अत्याचारी बताते रहे हैं जिसे संगठन के लोग अब इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने बताया कि मेरा संगठन किसी राजनीतिक दल के साथ नहीं है और न आगे आने वाले समय में रहेगा। हम किसी जाति मजहब के विरोध में नहीं हैं और हम किसी के प्रति अपमान की मनसा नहीं रखते और ना ही अपने प्रति चाहते हैं। क्षत्रिय भारत महासभा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलने वाला संगठन है। उन्होंने सजातीय बंधुओं से संगठित होने की अपील करते हुए कहा कि आपसी झगड़े में अपने भाई को नीचा दिखाने की सोच को त्यागना होगा। संगठन ने सर्वसम्मति से फेफना विधानसभा के संरक्षक पूर्व चेयरमैन बृजकुमार सिंह को चुना। आयोजक अखिलेश सिंह ने सभी पदाधिकारियों को साफा बांधकर सम्मानित किया। इस मौके पर डॉ कृष्ण शंकर सिंह, आनंद सिंह, धीरेंद्र सिंह, वृषभान सिंह,प्रदीप सिंह, विरेंद्र सिंह, जवाहर सिंह, मृत्युंजय सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed