फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   policemen will be deployed in Ballia historical procession will be monitored with third eye and drones

UP: बलिया में तैनात रहेंगे 2000 पुलिसकर्मी, तीसरी आंख और ड्रोन से होगी इस ऐतिहासिक जुलूस की निगरानी; जानें खास

Thu, 26 Jun 2025 07:13 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 26 Jun 2025 07:13 PM IST
सार

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस निकाला जाएगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले की पुलिस शुक्रवार को सड़कों पर रहेगी। इसके साथ ही कई अधिकारी भी इस जुलूस का मोर्चा संभालेंगे।

विज्ञापन
policemen will be deployed in Ballia historical procession will be monitored with third eye and drones
ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस को लेकर तैयार है बलिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Mahaviri Jhanda 2025: बलिया के सिकंदरपुर कस्बा में शुक्रवार को निकलने वाले ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस को लेकर प्रशासनिक व आखाड़ेदारों की तैयारियां पूरी हो गई हें, वहीं जूलुस को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है।

विज्ञापन


जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार की अराजकता को रोकने के लिए नगर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। हर चौक, गली और छत से लेकर आसमान तक निगरानी के लिए सख्त इंतजाम किया गया है। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के लिहाज से करीब 2000 से अधिक सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है, जिनकी जिम्मेदारी जुलूस की सुरक्षा, निगरानी और नियंत्रण की होगी।
विज्ञापन


इसके अलावा 3 अपर पुलिस अधीक्षक, 2 अपर जिलाधिकारी, 12 उपजिलाधिकारी, 8 क्षेत्राधिकारी, 4 कंपनियां पीएसी, 12 इस्पेक्टर, 200 थानाध्यक्ष/ सब-इंस्पेक्टर, 950 कांस्टेबल, 50 महिला कांस्टेबल, 500 होमगार्ड, 8 खंड विकास अधिकारी के अलावा क्विक रिएक्शन फोर्स, वज्र वाहन, टीयर गैस स्क्वायड टीम, फायर सर्विस टीम, महिला थानाध्यक्ष, एलआईयू की टीम, ड्रोन ऑपरेटर टीम और टेक्निकल मॉनिटरिंग यूनिट, सीसीटीवी मॉनिटरिंग रूम में अलग टीम के साथ-साथ पुलिस कर्मी सिविल ड्रेस में छतों पर फोटोग्राफी के लिए तैनात रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

policemen will be deployed in Ballia historical procession will be monitored with third eye and drones
सड़क पर उतरे हजारों भक्त। - फोटो : अमर उजाला

जुलूस के दौरान हर गतिविधि पर तीसरी आंख की नजर होगी और कोई भी हरकत कैमरे की पकड़ से बाहर नहीं रहेगी। नगर के सभी अखाड़ों में तैयारियां जोरों पर हैं, लेकिन इस बार प्रशासन की सख्ती को देखते हुए अखाड़ों के संचालक भी संयम और अनुशासन की बात कर रहे हैं।

अर्लट मोड में रहेंगे बिजली व स्वास्थ्य कर्मी
सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ प्रशासन ने जुलूस के दौरान विद्युत निगम और स्वास्थ्य विभाग को भी हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया गया है। बिजली निगम की टीम को फील्ड पर रहने के आदेश हैं, वहीं कई एम्बुलेंस और चिकित्सा टीमों को मौके पर तैनात किया गया है।

अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई: प्रशासन ने चेतावनी दी है कि शांति व्यवस्था भंग करने, अफवाह फैलाने या सोशल मीडिया पर भड़काऊ सामग्री डालने वालों पर तत्काल कठोर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed