फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Police took attachment action against the murderer

Ballia News: हत्यारोपी के खिलाफ पुलिस ने की कुर्की की कार्रवाई

Tue, 31 Jan 2023 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Jan 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Police took attachment action against the murderer
नगरा। नगरा पुलिस ने डिहवा हत्याकांड में फरार आरोपित मुन्नीलाल राजभर के घर मंगलवार को कुर्की की कार्रवाई की। फरार आरोपित थाना क्षेत्र के गजियापुर गांव का निवासी है। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह बताया कि 29 सितंबर की रात में डिहवा निवासी युवक घर से रामलीला देखने गए 15 वर्षीय शिवम का शव 30 सितंबर को गांव के खेत में मिला था। शिवम के हत्या में शामिल मुन्नीलाल राजभर फरार चल रहा है। फरार रहने के कारण न्यायालय के आदेश पर अभियुक्त के खिलाफ एनबीडबलू व धारा 82 की कार्रवाई की गई, लेकिन अभियुक्त न्यायालय में उपस्थित नहीं हुआ। इसके बाद न्यायालय की अवहेलना करने पर फरार अभियुक्त के खिलाफ कुर्की का आदेश प्राप्त हुआ। न्यायालय से कुर्की आदेश मिलने के बाद ग्राम प्रधान, गांव के संभ्रांत नागरिकों एवं अभियुक्त की मां सुशीला देवी की उपस्थिति में विधिनुसार कुर्की की कार्रवाई करते हुए कुर्क सामानों को ग्राम प्रधान के सुपुर्दगी में दे दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed