फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PET Examination Special train run from Ballia to Kanpur departing night candidates should note date

पीईटी: बलिया से कानपुर तक चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन, रात 7:30 बजे करेगी प्रस्थान; तारीख जान लें अभ्यर्थी

Sat, 24 Oct 2026 06:00 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 24 Oct 2026 06:00 PM IST
सार

पीईटी अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे की ओर से बलिया से कानपुर तक परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन 24, 29 और 31 अक्तूबर को बलिया से रात 7:30 बजे प्रस्थान करेगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए कानपुर जाने वाले अभ्यर्थियों को इससे राहत मिलेगी। रेलवे ने अभ्यर्थियों की यात्रा सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था की है।

विज्ञापन
PET Examination Special train run from Ballia to Kanpur departing night candidates should note date
ट्रेन के लिए खड़े यात्री। - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बलिया से कानपुर सेंट्रल के बीच परीक्षा विशेष ट्रेन चलेगी। ट्रेन का संचालन 24, 29 और 31 अक्तूबर को होगा। वापसी में 25 और 30 अक्तूबर तथा एक नवंबर को विशेष ट्रेन चलेगी।

विज्ञापन


वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता के अनुसार, गाड़ी संख्या 05153 बलिया-कानपुर सेंट्रल परीक्षा स्पेशल बलिया से रात 7:30 बजे रवाना होगी। यह यूसुफपुर, गाजीपुर सिटी, औड़िहार, वाराणसी सिटी, वाराणसी जंक्शन, बनारस, ज्ञानपुर रोड, प्रयागराज रामबाग, प्रयागराज जंक्शन, सिराथू और फतेहपुर होते हुए अगले दिन सुबह छह बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। 
विज्ञापन


वापसी में गाड़ी संख्या 05154 कानपुर सेंट्रल-बलिया स्पेशल दोपहर 12:55 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 1:15 बजे बलिया पहुंचेगी। ट्रेन में साधारण द्वितीय श्रेणी के 10 और दो एसएलआर सहित कुल 12 कोच लगाए जाएंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को इससे आवागमन में सहूलियत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

ब्लॉक के चलते बलिया रूट की ट्रेनों का परिचालन प्रभावित, बदला समय
वाराणसी–काशी–व्यास नगर और वाराणसी जंक्शन–वाराणसी सिटी रेलखंड पर सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग के कार्य के लिए रविवार को दो घंटे का ब्लॉक लिया जाएगा। दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक बलिया रूट से गुजरने वाली कुछ ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ेगा। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस (15159) रविवार को छपरा से निर्धारित समय सुबह 7:10 बजे के बजाय सुबह 9:40 बजे रवाना होगी। 

वहीं, वाराणसी सिटी-अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस (19168) वाराणसी सिटी स्टेशन से निर्धारित समय दोपहर दो बजे के बजाय 2:45 बजे प्रस्थान करेगी। इसके अलावा नाहरलगुन-हापा एक्सप्रेस (19526) को वाराणसी सिटी स्टेशन पर 70 मिनट नियंत्रित किया जाएगा। सिकंदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस (12791) और लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर एक्सप्रेस (11061) को प्रयागराज रामबाग से बनारस के बीच 60-60 मिनट नियंत्रित करके चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed