फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Police seized two tractors carrying red sand

लाल बालू लदे दो ट्रैक्टर को पुलिस ने किया सीज

Sat, 06 Feb 2021 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Police seized two tractors carrying red sand
दोकटी थाना परिसर में एसडीएम व सीओ बैरिया से बातचीत करते बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह। - फोटो : BALLIA
लालगंज। दोकटी पुलिस द्वारा शनिवार की भोर में लाल बालू लदे दो ट्रैक्टर को पकड़ लिया गया। इसकी जानकारी होने के बाद विधायक सुरेंद्र सिंह अपने समर्थकों संग दोकटी थाने पर पहुंचे और आपत्ति की। पुलिसकर्मियों और अधिकारियों संग बात करने के बाद विधायक वापस लौट गए। वहीं, पुलिस लाल बालू लदे दोनों ट्रैक्टरों को सीजकर आगे की कार्यवाई के लिए खनन विभाग को भेज दिया गया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि दोकटी पुलिस ने शनिवार की सुबह भगवानपुर-लालगंज मार्ग पर लाल बालू लदे दो ट्रैक्टरों को पकड़ लिया। जैसे ही इसकी जानकारी बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह को हुई वह कार्यकर्ताओं के साथ दोकटी थाने पर पहुंच गए और इस तरह की कार्रवाई पर आपत्ति जताई। सूचना पर पहुंचे उप जिलाधिकारी प्रशांत नायक, क्षेत्राधिकारी आरके त्रिपाठी, एसएचओ बैरिया संजय त्रिपाठी के साथ वार्ता किया। विधायक का कहना था कि विधानसभा क्षेत्र में बिहार से लाल बालू आता है, वहां से ट्रक व ट्रैक्टर वैधानिक कागजात बनवाकर ही आते हैं। अगर वह उत्तर प्रदेश में अवैध हैं तो निर्धारित शुल्क जमा कराकर उन्हें उत्तर प्रदेश की सीमा में आने दिया जाए या फिर उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश ही न करने दिया जाए सीमा के पास से ही बिहार में लौटा दिया जाए। इस बाबत खनन अधिकारी योगेंद्र भदौरिया ने बताया कि बिहार का जो कागजात है, वह उत्तर प्रदेश में वैध नहीं है। इसके लिए सरकार की ओर से आनलाइन टैक्स जमा करने की व्यवस्था की गई है। बताया कि टैक्स जमा करके उत्तर प्रदेश में लाल बालू लाया जा सकता है। क्षेत्राधिकारी आरके त्रिपाठी ने बताया कि पकड़े गए ट्रैक्टरों को सीज कर रिपोर्ट खनन विभाग को भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed