{"_id":"570413bc4f1c1bd137c813b0","slug":"police-said-the-accused-avoided","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस बचा रही आरोपियों को ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस बचा रही आरोपियों को
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया
Updated Wed, 06 Apr 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
पुलिस बचा रही आरोपियों को
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवपुर दियर ब्यासी स्थित पांडेय डेरा में गत 27 मार्च की रात में आगजनी एवं जानलेवा हमले के मामले में भाकपा माले के वरिष्ठ नेता लक्ष्मण यादव तथा रिहाई मंच के अहमद कमाल ने संयुक्त रूप से अपनी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए आरोप लगाया कि पांडेय डेरा में जो कुछ हुआ उसमें पुलिस की भूमिका संदिग्ध मिली है। नेता द्वय ने कहा कि पुलिस हमलावरों को बचाने में लगी हुई है।
इस लिए दोषियों के खिलाफ 307 का मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने खोखे बरामद किए। पीड़ितों द्वारा सीओ को फोन करके यह बताने पर कि सरकारी राइफल से फायर करने वाला हमलावर अभी खुलेआम घूम रहा है। घटना में गोली लगने और अन्य असलहों से घायल पीड़ितों का जिला अस्पताल में ठीक से मेडिकल मुआयना भी नहीं किया गया।
कहा कि अगर इस प्रकरण में दलितों और गरीबों को न्याय नहीं मिला तो हम मानवाधिकार आयोग तथा राष्ट्रीय एससी/एसटी आयोग से जांच की मांग करेंगे। इस मौके पर भाकपा के रोशन अली, शहनवाज आलम, बलवंत आलम आदि मौजूद रहे।