{"_id":"67b4c181b170f152d50a9a11","slug":"police-removed-the-statue-from-the-disputed-land-ballia-news-c-190-1-bal1001-133805-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: विवादित जमीन पर प्रतिमा पुलिस ने हटवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: विवादित जमीन पर प्रतिमा पुलिस ने हटवाई
विज्ञापन
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के हरिपुर में गांव में विवादित जमीन पर सोमवार की रात गांव के कुछ लोगों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी। इसके बाद गांव में मंगलवार को दो पक्षों में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस ने प्रतिमा को हटवा दिया। हंगामा करने पर छह से अधिक महिलाओं को हिरासत में ले लिया।
अंजली गिरी निवासी हरिपुर ने पुलिस को बताया कि वह उनकी जमीन है। जमीन का मामला दो पक्षों में काफी दिनों से न्यायालय में चल रहा है। वहीं, एक पक्ष का कहना है कि उस जमीन पर कई वर्षों से संत रविदास की प्रतिमा रखकर पूजा अर्चना की जाती है। दो दिन पहले कुछ लोग आंबेडकर की प्रतिमा ले आए और उसे विवादित जमीन में स्थापित कर दिया।
प्रतिमा को पुलिस फोर्स ने हटा दिया और साथ लेकर चली गई। प्रतिमा हटाने के बाद गांव की अनुसूचित बस्ती की महिलाएं ईंट-पत्थर, लाठी-डंडे लेकर आईं और हंगामा करने लंगी। पुलिस ने छह से अधिक महिलाओं को हिरासत में ले लिया। एडिशनल एसपी कृपाशंकर मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तितर बितर किया। थानाध्यक्ष अजय पाल ने बताया कि विवादित जमीन पर प्रतिमा रखी गई थी। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर हटा दिया गया। कहा कि कोई भी व्यक्ति अराजकता फैलाता है तो सख्त कार्रवाई होगी। इस दौरान कई थानों की पुलिस मौजूद रही।