फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Police reached on information of bike robbery, recovered from bush

बाइक लूट की सूचना पर पहुंची पुलिस, झाड़ी से बरामद

Sun, 30 Oct 2022 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Police reached on information of bike robbery, recovered from bush
बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के सोनवानी बांसडीहरोड स्थित ढेलहवा बाबा के समीप शुक्रवार की शाम एक युवक ने बाइक लूटने की सूचना पुलिस को दी। जिसपर पुलिस ने विभिन्न मार्गों पर वाहन चेकिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन

बताया जाता है कि शुक्रवार की शाम सराक गांव के एक युवक ने रोहुआ चौकी पर जाकर पुलिस को बताया कि ढेलहवा बाबा के पास कुछ युवकों ने उसकी बाइक लूट ली और उसे मारपीट कर भगा दिया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग शुरू हो गई। इसके बाद थाना प्रभारी राज कपूर सिंह भी अपने मातहतों के साथ मौके पर पहुंचे जहां उसकी बाइक पास की झाड़ियों में पड़ी मिली। बाइक मिलने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना देने वाला युवक शराब के नशे में था। बाइक लूटने की सूचना मनगढ़ंत कहानी थी। युवक द्वारा बताए गए घटनास्थल पर ही बाइक बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed