{"_id":"61719de796ccc73bed08b196","slug":"police-raid-tea-samosa-shop-smugglers-arrested-with-illegal-liquor-bottles-in-ballia","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बलिया: पुलिस ने चाय-समोसे की दुकान पर दी दबिश, अवैध शराब की बोतलों के साथ तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया: पुलिस ने चाय-समोसे की दुकान पर दी दबिश, अवैध शराब की बोतलों के साथ तस्कर गिरफ्तार
Thu, 21 Oct 2021 10:35 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 21 Oct 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
उभांव थाना।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्कर के पास से कई शराब की बोतलें बरामद की हैं।
विज्ञापन
उभांव थाने के प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर मिश्र और आबकारी निरीक्षक विनोद कुमार एवं निर्मल श्रीवास्तव ने अखोप चट्टी नहर के पास स्थित चाय-समोसे की दुकान पर दबिश दी। दुकान में मौजूद एक व्यक्ति झोले को छुपाने का प्रयास करने लगा। टीम ने झोले सहित व्यक्ति को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
कुल 28 शीशी बंटी-बबली लाइम ब्रांड देसी शराब बरामद हुई। हालांकि वो अंग्रेजी ठेके के शराब से भिन्न पाई गई। अभियुक्त सतीश कुमार मौर्या पुत्र रामनयन मौर्या निवासी अखोप चट्टी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन