फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Police patrolling felt cold in the cold night, locks of shops and houses breaking

Ballia News: सर्द रात में पुलिस की गश्त को लगी ठंड, दुकानों और घरों के टूट रहे ताले

Mon, 30 Dec 2024 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Police patrolling felt cold in the cold night, locks of shops and houses breaking

विज्ञापन
बलिया। ठंड बढ़ने के साथ पुलिस की गश्त भी ठंडी पड़ गई। पुलिस की लापरवाही से घरों व दुकानों के आए दिन ताले चटकाकर या सेंध लगाकर चोर लाखों की संपत्ति समेट ले जा रहे हैं। पुलिस इस पर नकेल कसने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रही है। शुक्रवार की आधी रात को रसड़ा के मुडेरा स्वास्थ्य केंद्र का ताला तोड़कर चोरों ने फ्रिज, इन्वर्टर, बैट्री, कम्प्यूटर सहित अन्य कीमती सामान चुरा लिया।
पिछले एक सप्ताह में बैरिया इलाके में चोरों ने तीन दुकानों व घर का ताले चटका दिए। बदमाश दुकानों से करीब एक लाख रुपये नकद समेत अन्य कीमती वस्तुएं चुरा लिए। सुखपुरा में तीन दिन पूर्व आभूषण की दुकान में महिला को झांसा देकर लाखों के सोने के आभूषण चुरा लिए। घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के सहारे बदमाशों को तलाशने में जुटी है। सदर कोतवाली के स्टेशन के सामने पुलिस चौकी से महज दो सौ मीटर दूर मालगोदाम रोड स्थित टूल्स दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने काउंटर में रखा 40 हजार चुरा लिए। सर्द रात में बीट पुलिसिंग कमजोर होने से चोर घटना को अंजाम देने के बाद कार्रवाई से बच जा रहे हैं। जिले में पिछले 15 दिनों में करीब 13 से अधिक चोरी की घटनाएं हो चुकी। कार्रवाई न होने से कई घटनाएं थाने तक नहीं पहुंच पाती है। पुलिस जांच के नाम सिर्फ खानापूर्ति करने तक सीमित रहती है। काफी दबाव पड़ने पर ही चोरी की घटना का खुलासा हो पाता है। इन तमाम घटनाओं में अब तक एक भी चोरी की घटना का खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन

इस बाबत एएसपी कृपा शंकर ने कहा कि सर्द रात में शहर व गांवों की सुरक्षा के लिए चौकीदार व बीट जवानों को अपने-अपने क्षेत्र में चक्रमण करने का निर्देश दिया गया है। इसकी मॉनिटरिंग भी की जा रही है। घर के मेन दरवाजे पर ताला लगाने की जगह लॉक सिस्टम लगा ले। ताला लटका देख चोर सक्रिय हो जाते हैं। दुकानों में सीसी कैमरा लगा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed