फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Police is investigating old cases registered against the accused of the attack

Ballia News: हमले के आरोपी पर दर्ज पुराने मामलों को खंगाल रही पुलिस

Thu, 05 Jun 2025 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Police is investigating old cases registered against the accused of the attack
बलिया। दवा कारोबारी अरुण गुप्ता पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी रोहित वर्मा पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया है। आरोपी की हिस्ट्रशीट खोलने के लिए पूर्व में विभिन्न थानों में दर्ज मुकदमे खंगाल रही है।
विज्ञापन

अब तक पड़ताल में आया है कि उसपर नरहीं थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या, फेफना में मारपीट और जिला कारागार में बंदी की पिटाई के मामले दर्ज हैं। पुलिस इन्हीं मुकदमों को आधार बनाकर आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

गोली कांड के साजिशकर्ता चचेरे भाई रोहित, अमित गुप्ता व अभिषेक कुमार सेठू अब तक गिरफ्त में नहीं आए हैं। पुलिस गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। सभी आरोपी पुलिस के बचने के लिए चोरी छिपे कोर्ट में सरेंडर करने की जुगत में लगे हैं। सदर कोतवाली के कासिमबाजार-चौक मार्ग पर 21 मई की सुबह करीब 8.30 बजे दवा कारोबारी अरुण गुप्ता 64 वर्ष को घर के सामने दो नकाबपोश बदमाशों ने गोली मार कर फरार हो गए। व्यापारी की बेटी की तहरीर पर पुलिस ने जमीनी विवाद मामले में चचेरे भाई सहित छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत एएसपी दक्षिणी कृपशंकर ने बताया कि दवा कारोबारी गोली कांड के फरार आरोपी रोहित वर्मा के पुराने मुकदमे को खंगाला जा रहा है। उस पर हीस्ट्रशीट की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed