{"_id":"5f240e228ebc3e9faf5b1d45","slug":"police-invoice-the-bike-with-fake-number-plate-in-ballia-ballia-news-vns538881052","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक का किया चालान, असली बाइक मालिक के यहां पहुंचा मेसेज तो उड़े होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक का किया चालान, असली बाइक मालिक के यहां पहुंचा मेसेज तो उड़े होश
विज्ञापन
दूसरे बाइक का दूसरी बाइक पर लगाया गया नंबर।
- फोटो : BALLIA
बैरिया। चोरी की बाइक पर चोर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर पुलिस के सामने से ट्रैफिक नियम तोड़ते हुए गुजर गए और पुलिस ई-चालान के लिए उनकी फोटो खींचकर खुश होती रही। मामला तो तब फंसा जब असली बाइक ओनर तहरीर लेकर थाने पहुंचा। उसने आरोप लगाया कि जिस बाइक को उसकी बताकर सात हजार का जुर्माना लगाया गया है वह तो उसकी बाइक है ही नहीं, हां उस पर लिखा गया नंबर जरूर उसका है। इस गंभीर मुद्दे पर भी बैरिया थाने की पुलिस ने गंभीर होने की बजाय यह कहकर बाइक ओनर को टरका दिया कि मामला दोकटी थाने का है, वहीं जाकर केस दर्ज कराओ। अब बाइक ओनर ने एसपी को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
बैरिया थाना क्षेत्र के चाई छपरा गांव निवासी अमरजीत चौधरी की बाइक यूपी 60एएन/7992 का ई चालान 27 मई 2020 को कटा। चलान कटने के लगभग एक माह बाद उनके मोबाइल पर सूचना मिली। मामले को लेकर जब दोकटी थानाध्यक्ष के नंबर पर बात की गई तो फोन सेकेंड अफसर चंद्रशेखर सिंह ने उठाया। उन्होंने कहा कि अमरजीत अपनी शिकायत लेकर जिला मुख्यालय स्थित टीएसआई से जाकर मिल लें, उनका चालान कैंसिल कर जुर्माना माफ कर दिया जाएगा। जब उनसे पूछा गया कि उनकी एफआईआर दर्ज हुई या नहीं तो उन्होंने कहा कि हर काम एफआईआर से थोड़े ही होता है।
इस संबंध में सीओ/नोडल अधिकारी यातायात अरुण कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं थी, अब हुई है तो जांच कराई जाएगी। जांच के बाद यदि मामला सही पाया जाता है तो चालान कैंसिल करने के साथ ही यह पता लगाया जाएगा कि जिस बाइक पर इनका नंबर दर्ज है वह कहां है।

असली बाइक पर लगाया गया नंबर प्लेट।- फोटो : BALLIA
विज्ञापन