फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Police investigation intensified after the murder of a farmer at a tubewell

Ballia News: ट्यूबवेल पर किसान की हत्या के बाद पुलिस की जांच तेज, बहू, नाती, बड़े बेटे सहित पांच पर केस दर्ज

Wed, 21 May 2025 11:15 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 21 May 2025 11:15 PM IST
सार

ट्यूबवेल पर सोये हुए किसान की मौत के बाद हत्या का मामला सामने आया। जिसके बाद पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है ओर बहू नाती बड़े बेटे सहित पांच पर हत्या का केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार मृतक ने फोन पर हत्या की आशंका जताई थी।

विज्ञापन
Police investigation intensified after the murder of a farmer at a tubewell
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फेफना थाना क्षेत्र के औंदी गांव में ट्यूबवेल पर सोए किसान रामविलास की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। किसान के छोटे बेटे अजीत सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। बड़े भाई अमित सिंह, भाभी सिंधु सिंह, भतीजे आदित्य सिंह व बड़े भाई के साले रोशन सिंह व राजेश सिंह पर हत्या व साजिश का केस पुलिस ने दर्ज कर लिया।

विज्ञापन


चार लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि छोटे बेटे के अनुसार हत्या के पहले ही रामविलास ने उसे फोन कर हत्या की आशंका जताई थी। अजीत सिंह ने दी तहरीर में आरोप लगाया कि बिहार के बेगुसराय में अध्यापक पद पर वह कार्यरत हैं। मेरे भाई के परिवार व रिश्तेदार बंटवारे को लेकर आए दिन विवाद कर मारपीट की धमकी दे रहे थे।
विज्ञापन


कहा कि सोमवार को पिता ने फोन कर बताया कि घर पर उपरोक्त लोग आपस में बैठक कर रहे हैं। मुझे खाने के लिए खाना भी नहीं दिया है। सभी जमीन बेचने के लिए दबाव बना रहे थे। जमीन नहीं बेचने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस डर से पिता ट्यूबवेल पर सोेने चले गए थे। रात में उपरोक्त सभी लोग ने पिता की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार किसान का बड़ा बेटा अमित गुजरात में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। उसपर काफी कर्ज हो गया है, वह अक्सर पिता से अपने हिस्से की जमीन बेचने का दबाव बनाता था। लेकिन, पिता किसान होेने के कारण जीते जी जमीन बेचने को तैयार नहीं थे।


कई बार कर्ज होने की बात कह आत्महत्या की धमकी का वीडियो बनाकर परिजनों को भेजता था। थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी ने कहा कि मृतक के छोटे बेटे की तहरीर पर बड़ा बेटा बहू नाती सहित पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। बड़ा बेटा की खोजबीन चल रही है।















 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed